बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अब उनका नाम एक्ट्रेस साहिबा बाली के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल, 24 नवंबर को गुरुपर्व के मौके पर साहिबा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में दोनों गुरुद्वारे में सिर ढके नजर आए। तस्वीर के साथ साहिबा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘मैंने उनका आधा प्रसाद भी खा लिया।’ इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, अर्जुन और साहिबा ने अब तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बात करें साहिबा बाली की, तो वह खूबसूरती के साथ-साथ शानदार एजुकेशनल बैकग्राउंड भी रखती हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की और ब्रिटेन की डरहम यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग में मास्टर्स किया है। एक्टिंग में आने से पहले साहिबा कॉरपोरेट वर्ल्ड का हिस्सा थीं। वह जोमैटो में ब्रांड मैनेजर और Disney Star के स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट व कंटेंट डिवीजन में काम कर चुकी हैं। साहिबा ने ‘डियर माया’, ‘लैला मजनू’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। इसके अलावा वह कंटेंट क्रिएटर और एंकर के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।
---विज्ञापन---
कौन हैं Arjun Kapoor की न्यू लेडी लव? 9 साल बड़े एक्टर संग तस्वीरें Viral! क्या करती हैं Sahiba Bali?
अर्जुन कपूर इन दिनों एक्ट्रेस साहिबा बाली के साथ अपने रूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। गुरुपर्व पर साहिबा ने अर्जुन के साथ गुरुद्वारे की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। साहिबा दिल्ली यूनिवर्सिटी और डरहम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकी हैं। वह जोमैटो में ब्रांड मैनेजर रह चुकी हैं और 'लैला मजनू' व 'अमर सिंह चमकीला' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आई हैं।
---विज्ञापन---
First published on: Nov 26, 2026 02:18 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola