Wednesday, 4 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की फिरौती हुई मांगी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया कॉल

तुषार कपूर के बाद अब एक्टर आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजा गया है. हैरानी की बात ये है कि ऑडियो भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया है और करोड़ों रुपये की मांग की है.

Ayushmann Khurrana
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, Photo Credit- Social Media

बॉलीवुड में इन दिनों सितारों को मिल रही धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस लिस्ट में अभिनेता आयुष्मान खुराना का नाम भी जुड़ गया है. खबर है कि एक्टर को धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजा गया है. हैरानी की बात ये है कि ऑडियो भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया है और करोड़ों रुपये की मांग की है. मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है और जांच शुरू कर दी है.

आयुष्मान को भेजा धमकी भरा ऑडियो मैसेज

मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आयुष्मान खुराना को एक ऑडियो क्लिप मिली है, जिसमें एक अनजान शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताया है. इस शख्स ने अभिनेता से करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

---विज्ञापन---

पुलिस फिलहाल ऑडियो क्लिप की जांच कर रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मैसेज भेजने वाला शख्स कौन है और क्या वाकई उसका किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, ऑडियो में बताई गई पहचान और आवाज का मिलान पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद जानकारी से किया जा रहा है. हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है.

तुषार कपूर को भी मिली थी धमकी

बाता दें, कि हाल ही में अभिनेता तुषार कपूर को भी इसी तरह का धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था. उस मैसेज में एक शख्स ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया था. हालांकि, शुरुआती जांच में ऑडियो के फर्जी होने की आशंका जताई गई थी.

---विज्ञापन---

वहीं, इससे पहले टाइगर श्रॉफ जब अपनी गाड़ी से फुटबॉल मैच खेलने पहुंचे थे, तब उनकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी. हालांकि, इस हमले में अभिनेता की जान बच गई और बड़ी घटना टल गई, लेकिन इनसप पर मुंबई पुलिस ने तत्पर्ता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया जिसमें पूछताछ चल रही है.

First published on: Nov 04, 2026 01:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो