Sunday, 16 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लगे रहो मुन्ना भाई’ के एक्टर अश्विन मुशरान की कार का हुआ एक्सीडेंट, लगे गंभीर आरोप

गोवा में एक सड़क हादसे के बाद एक्टर अश्विन मुशरान विवादों में हैं. उनकी कार की बाइक से टक्कर हुई, जिसमें उनके ऊपर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगे.

Ashwin Mushran Accident: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी दमदार पहचान बनाने वाले एक्टर अश्विन मुशरान की कार का एक्सीडेंट हो गया, बताया जा रहा है गोवा में हुए इस हादसे के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गईं हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कार की एक बाइक से टक्कर हुई थी, जिसमें पिता और बेटे सवार थे, जिसमें पति को गंभीर रूप से चोटें आईं हैं.

कैसे हुआ हादसा?

वहीं आरोप अश्विन पर लगा कि रॉन्ग डायरेक्शन से उनकी कार आ रही थी, जिसने पिता-बेटे की बाइक को टक्कर मार दी. बता दें, यह हादसा गोवा के मडगांव में दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ था. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इतना ही नहीं घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें अश्विन मुशरान और उनकी पत्नी भीड़ से बहस करते नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

अश्विन पर क्या लगाए गए आरोप?

बहरहाल, गंभीर रूप से घायल शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोप है कि अभिनेता की कार गलत साइड से आई थी और इसी वजह से बाइक से टक्कर हुई. हालांकि, हादसा आखिर किसकी गलती से हुआ, इसकी पूरी तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है.

स्थानीय नेता ने लगाए कई आरोप

स्थानीय नेता अमोल कनेकर ने इस मामले को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि हादसे में घायल व्यक्ति की हड्डी का एक टुकड़ा अश्विन की कार के आगे दाहिनी तरफ के टायर फेंडर में फंसा हुआ मिला था.

---विज्ञापन---

हादसे के बाद हुई तीखी बहस

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अश्विन और उनकी पत्नी ने कथित तौर पर बाइक सवार को ही जिम्मेदार ठहराया. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के साथ उनकी बहस हो गई. वायरल वीडियो में भी अभिनेता और उनकी पत्नी को भीड़ के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है.

लोगों ने रोकी कार, बाद में मांगी माफी

कनेकर के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने अश्विन की कार को रोक लिया और तब तक उसे जाने नहीं दिया, जब तक अभिनेता वापस आकर माफी नहीं मांगते. कुछ समय बाद अश्विन के वापस आने और माफी मांगने की बात कही जा रही है.

---विज्ञापन---

इन फिल्मों में किया काम

अश्विन मुशरान ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘फैशन’, ‘देसी बॉयज’, ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘शहजादा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. फिलहाल अभिनेता की ओर से इस पूरे मामले पर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में हादसे की असल वजह और मामले की आगे की तस्वीर सामने आने का इंतजार है.

First published on: Aug 16, 2026 05:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola