Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रामायण’ में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर ये क्या बोल गए टीवी के ‘श्री राम’? कहा-‘कोई भी दूसरा…’

Arun Govil on Ranbir Kapoor Ramayana Casting: एक्टर अरुण गोविल ने हाल ही में फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर एक बड़ा बयान दिया है.

---विज्ञापन---

Arun Govil on Ranbir Kapoor Ramayana Casting: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. नितेश तिवारी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे हैं. कुछ समय पहले फिल्म से उनका एक लुक प्रोमो भी सामने आया था, जिसमें रणबीर कपूर को श्री राम के किरदार में दिखाया गया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रणबीर को इस किरदार के लिए कास्ट करने के खिलाफ हो गए. हालांकि, कुछ लोगों ने इसे मेकर्स का बिल्कुल सही फैसला बताया. अभी यह बहस पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुई थी कि इस मामले पर अब टीवी के फेमस ‘श्री राम’ यानी एक्टर अरुण गोविल का एक बयान सामने आया है.

Ranbir Kapoor On Lord Rama Role

रणबीर ने श्री राम का किरदार…

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान श्री राम का किरदार निभाकर भारत के घर-घर में मशहूर हुए अरुण गोविल अब जल्द ही नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में दशरथ का किरदार निभाते नजर आएंगे. हाल ही में वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अरुण गोविल ने फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए की गई रणबीर की कास्टिंग पर खुलकर बात की। अरुण ने कहा, ‘राम के किरदार को लेकर मैं उनके बारे में कुछ नहीं बता पाऊंगा, लेकिन वह एक अच्छे एक्टर हैं, इसमें कोई शक नहीं है. इसके अलावा, वह एक नेक इंसान भी हैं। मैंने पहले कहा था कि हर एक्टर हर किरदार को अपने तरीके से निभाता है. रणबीर ने भगवान राम का किरदार भी अपने अनोखे अंदाज में निभाया होगा.’

---विज्ञापन---

कोई दूसरा राम…

इसके साथ ही अरुण ने रणबीर की उनसे हो रही तुलना पर भी बात की और कहा, ‘शायद इसका एक कारण यह भी है कि भगवान राम के रूप में मेरी एक्टिंग एक कसौटी बन गई है. यह आज भी लोगों के दिलों और दिमाग में बसी हुई है. लोग कोई दूसरा राम देखना ही नहीं चाहते हैं. आप जानते हैं, मेरी रामायण कहीं न कहीं हर समय चलती रहती है। आज भी उत्तर और मध्य भारत में जब भी मेले और तमाशे लगते हैं और राम की तस्वीरें बिकती हैं, तो उन पर मेरा चेहरा होता है.’

---विज्ञापन---
First published on: May 30, 2026 04:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola