Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मुन्नाभाई 3’ के लिए संजय दत्त ने राजकुमार हिरानी पर तान दी बंदूक! सालों बाद ‘सर्किट’ ने किया बड़ा खुलासा

Arshad Warsi Big Reveal on Munna Bhai 3: एक्टर अरशद वारसी ने 'मुन्नाभाई 3' को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. अरशद ने बताया कि 'मुन्नाभाई 3' के लिए संजय दत्त ने राजकुमार हिरानी पर बंदूक तान रखी है.

Arshad Warsi Big Reveal on Munna Bhai 3: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘घमासान’ को लेकर चर्चा में हैं. अरशद वारसी अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जी-जान से लगे हुए हैं. इसी बीच उनका एक ऐसा बयान सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. उनका ये बयान ‘मुन्नाभाई 3’ को लेकर है, जिसका फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अरशद वारसी ने बताया कि ‘मुन्नाभाई 3’ के लिए संजय दत्त ने राजकुमार हिरानी पर बंदूक तान रखी है. इसके साथ ही अरशद वारसी ने यह भी बताया कि उन्होंने ‘मुन्नाभाई’ में सर्किट का किरदार निभाने के लिए क्या-क्या किया था.

‘लगे रहो मुन्नाभाई’ के 20 साल पूरे

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ आज भारतीय सिनेमा की सबसे यूनिक और सदाबहार फिल्मों में से एक गिनी जाती हैं. इन फिल्मों में संजय दत्त का किरदार ‘मुन्ना’ और अरशद वारसी का किरदार ‘सर्किट’ आज भी लोगों के फेवरेट हैं. हाल ही में फिल्म ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ के 20 साल पूरे होने पर अरशद वारसी ने ‘स्क्रीन’ को दिए एक इंटरव्यू में ‘मुन्नाभाई 3’ को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि संजय दत्त और राजकुमार हिरानी के बीच बहुत ही अच्छा रिश्ता है.

---विज्ञापन---

संजय दत्त ने राजकुमार हिरानी पर तान रखी है बंदूक

इंटरव्यू में ‘मुन्नाभाई’ के तीसरे पार्ट पर बात करते हुए अरशद वारसी ने कहा, ‘संजू (संजय दत्त) ने राजू हिरानी (राजकुमार हिरानी) पर बंदूक तान रखी है कि वो एक और फिल्म बनाए. बेचारे राजू तो नेशनल टीवी पर भी बोल पड़े, ‘संजू, मैं बना रहा हूं, संजू’ (हंसते हुए). हर कोई इसे करना चाहता है. मैं बस यही दुआ कर रहा हूं कि ऐसा ही हो. राजू इस पर पूरी लगन से काम कर रहे हैं, तो सभी के लिए शुभकामनाएं!’

सर्किट का किरदार

इस दौरान अरशद वारसी ने अपने सर्किट के किरदार के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘बहुत कुछ इम्प्रोवाइज किया गया था. पहले ‘मुन्नाभाई’ में बहुत कुछ इम्प्रोवाइज किया गया था. सब कुछ इम्प्रोवाइज किया गया था. लेकिन दूसरे में, राजू को सचमुच पता था कि मैं क्या बोलने वाला हूं. पहले वाले में बहुत इम्प्रोवाइजेशन था. लेकिन राजू के साथ मेरी यही डील थी कि मैंने राजू से कहा था, ‘प्लीज मुझे मजे करने दीजिए क्योंकि यह कैरेक्टर कुछ अलग ही है.’

First published on: Sep 05, 2026 11:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola