Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए विराट कोहली ने लिए 5 करोड़? टीम ने खोली दावे की पोल

अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली पर लगे प्रेमानंद जी के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपये लेने का दावा, अब क्रिकेटर की टीम ने बताई पूरी सच्चाई.

virat kohli anushka sharma at premanand maharaj ashram
विराट कोहली पर प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने पर 5 करोड़ रुपये लेने का दावा अब क्रिकेटर की टीम ने बताया सच

क्रिकेटर और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली इन दिनों एक वायरल दावे को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली को वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे. इस दावे ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. हालांकि, अब विराट कोहली की टीम ने इस पूरे आरोप पर सफाई देते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया है.

चर्चा में विराट-प्रेमानंद महाराज की मुलाकात

दरअसल, श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से कथित तौर पर यह दावा किया गया था कि विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम लाने के लिए 5 करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया था. सोशल मीडिया पर यह बात तेजी से फैल गई और देखते ही देखते विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई.

---विज्ञापन---

विराट पर 5 करोड़ रुपये लेने का दावा

हालांकि, इस दावे के समर्थन में अब तक कोई सार्वजनिक रिकॉर्ड, भुगतान की जानकारी या ऐसा कोई दस्तावेज सामने नहीं आया है, जिससे 5 करोड़ रुपये दिए जाने की पुष्टि हो सके. वहीं मामला बढ़ने के बाद विराट कोहली की टीम ने इस दावे पर कड़ा जवाब दिया. उन्होंने इसे ‘पूरी तरह से झूठा, आधारहीन और तथ्यों के विपरीत’ बताया.

क्या बोली विराट की टीम?

टीम की ओर साफ कहा गया कि ने विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज से मिलना किसी पैसे या डील का हिस्सा नहीं था, बल्कि यह उनकी व्यक्तिगत आस्था और आध्यात्मिक गुरु के प्रति सम्मान से जुड़ा है.

---विज्ञापन---

विराट की टीम की खास अपील

विराट की टीम ने मीडिया और पत्रकारों से भी अपील की कि ऐसे दावों को आगे बढ़ाने से पहले उनकी अच्छी तरह से जांच की जाए. टीम का कहना है कि बिना तथ्यों की पुष्टि के इस तरह की खबरों को सनसनीखेज तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए.

कई मौकों पर विराट-अनुष्का पहुंचे आश्रम

बता दें, कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा कई बार प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर चुके हैं. जनवरी 2023 में दोनों की पहली चर्चित मुलाकात सामने आई थी. इसके बाद भी यह कपल कई मौकों पर वृंदावन पहुंचा है और प्रेमानंद महाराज से आध्यात्मिक बातचीत करता नजर आया है.

---विज्ञापन---

प्रेमानंद महाराज से मुलाकातों का सिलसिला रहा जारी

विराट के करियर के अहम दौर में भी इन मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा. 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भी विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे. जुलाई 2026 में भी दोनों की आश्रम यात्रा चर्चा में रही थी. ऐसे में 5 करोड़ रुपये लेने का दावा सामने आने के बाद विराट की टीम की सफाई ने इस पूरे मामले को लेकर स्थिति साफ कर दी है.

First published on: Oct 07, 2026 01:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola