Saturday, 29 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्टर नहीं IFS ऑफिसर बनना चाहते थे अमिताभ बच्चन, KBC 18 में किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' में अपनी पढ़ाई और कॉलेज के दिनों को याद करते हुए एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर शायद कई फैंस हैरान हो जाएं.

Amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने केबीसी 18 में अपने बचपन के सपने का खुलासा किया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सिर्फ अपनी शानदार अदाकारी ही नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्सों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. इन दिनों वह ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ को होस्ट कर रहे हैं. शो के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपनी पढ़ाई और कॉलेज के दिनों को याद करते हुए एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर शायद कई फैंस हैरान हो जाएं. उन्होंने बताया कि एक समय उनके मन में भी IFS यानी इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर बनने का ख्याल आया था.

प्रगति की बात पर याद आया पुराना सपना

दरअसल, KBC 18 की कंटेस्टेंट प्रगति कालपेकर ने अमिताभ बच्चन से अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर बातचीत की. प्रगति ने बताया कि वह शो से जीती रकम का इस्तेमाल अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए करना चाहती हैं. उनका सपना IFS ऑफिसर बनना है.

---विज्ञापन---

अमिताभ बच्चन को याद आए अपने पुराने दिन

प्रगति की बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी अपने पुराने दिनों में पहुंच गए. उन्होंने बताया कि एक दौर में उनके मन में भी IFS में जाने का विचार आया था. हालांकि, जानकारी की कमी की वजह से उन्होंने इस सपने को आगे नहीं बढ़ाया.

‘IFS का I भी नहीं आता था’

अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उस समय उन्हें IFS के बारे में ज्यादा जानकारी ही नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘एक जमाने में हमारे दिल में भी ये बात आई थी कि हम IFS करें. लेकिन हमें IFS का ‘I’ भी नहीं आता था, इसलिए हमने हार मान ली और वो छोड़ दिया.’

---विज्ञापन---

महानायक की बातुन कैसा दिखा सेट का माहौल?

महानायक की इस बात पर सेट का माहौल भी हल्का-फुल्का हो गया. अमिताभ ने जिस अंदाज में अपने पुराने सपने का जिक्र किया, वह उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

पढ़ाई में भी आसान नहीं रहा सफर

अमिताभ बच्चन ने अपने कॉलेज के दिनों से जुड़ा एक और मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि उनके पिता हरिवंश राय बच्चन चाहते थे कि वह ग्रेजुएशन करें. अमिताभ ने साइंस विषय चुना, लेकिन कॉलेज में पहुंचते ही उन्हें लगा कि यह फैसला शायद सही नहीं था.

---विज्ञापन---

कैसा था अमिताभ बच्चन का कॉलेज का पहला लेक्च?

उन्होंने बताया कि कॉलेज के पहले ही लेक्चर में उन्हें लगा कि स्कूल में कई सालों में जो पढ़ाया गया था, वह सब एक ही क्लास में पूरा कर दिया गया. इसके बाद वह परीक्षा में फेल भी हो गए, लेकिन बाद में एटीकेटी के जरिए दो अंकों से पास हुए.

महानायक के सपने और पढ़ाई का सफर रहा दिलचस्प

अमिताभ का यह खुलासा बताता है कि आज जिस शख्स को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है, उनके सपने और पढ़ाई का सफर भी काफी दिलचस्प रहा है. ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अमिताभ अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे किस्से शेयर करते रहते हैं, जो दर्शकों को उनके और करीब ले आते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 29, 2026 08:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola