Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘वो लोग मुझसे डरते…’, ‘बेख्याली’ विवाद पर क्या बोले अमाल मलिक? सचेत-परंपरा को दिया जवाब

Amaal Mallik on Bekhayali Credit Row: 'बिग बॉस 19' फेम अमाल मलिक ने 'बेखयाली' के क्रेडिट विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए खुलकर बात की है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कहा?

Amaal Mallik on Bekhayali Credit Row
'बेख्याली' विवाद पर क्या बोले अमाल मलिक

Amaal Mallik on Bekhayali Credit Row: ‘बिग बॉस 19’ के फाइनलिस्ट अमाल मलिक इन दिनों ‘बेखयाली’ के क्रेडिट विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, सिंगर सचेत और परम्परा टंडन ने अमाल मलिक पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फिल्म कबीर सिंह के ‘बेख्याली’ सॉन्ग का क्रेडिट लेने का आरोप लगाया है. इस मामले में एक नया मोड़ आया है. अब अमाल मलिक की तरफ से इन सभी आरोपों पर जवाब दिया गया है. अमाल ने कहा कि उन्होंने सभी कभी के काम का क्रेडिट नहीं लिया है. चलिए आपको बताते हैं कि अमाल ने इस मामले पर क्या कुछ कहा?

मैंने किसका क्रेडिट खाया…

जूम को दिए एक इंटरव्यू में अमाल मलिक ने इस विवाद पर खुलकर बात की. अमाल ने कहा, ‘मैंने कभी किसी दूसरे के काम का क्रेडिट नहीं लिया है. मैंने किसका क्रेडिट खाया है? मैंने ये कभी नहीं कहा कि ये गाना मेरा है या बोला कि मैंने इसे की रिक्रिएट नहीं किया है. हमेशा लोग दूसरों के गानों पर रिक्रिएट करके अपना नाम देते हैं और कहते हैं कि मैंने बनाया है. मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया. मैं हमेशा से क्रेडिट देने के मामले में सतर्क रहा हूं.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सबको हंसाने वाले Sunil Pal की हालत देख आया रोना! चप्पल पहने वायरल हुआ वीडियो

मैं सच कहूंगा…

अमाल ने आगे कहा कि अगर कोई कंपोजर है, जिसका गाना मैंने रिक्रिएट किया, तो बाद में उसने ये कहा कि मैंने उनका गाना बर्बाद किया है? ऐसा कभी नहीं हुआ. पहले आप जाइए देखिए कि आखिर क्या हुआ था. मैं गोली खाकर भी सच कहूंगा. अगर कोई इंडस्ट्री में मेरे नाम पर दाग लगाने की कोशिश करेगा.

---विज्ञापन---

वो लोग मुझसे डरते…

अमाल ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, सचेत और परम्परा ने कभी मेरे सामने ऐसा कुछ नहीं कहा, क्यों क्योंकि वो लोग मुझसे डरते हैं. ये बात सच है कि वो लोग कभी मेरे सामने आकर मुझसे बात नहीं करेंगे और न ही कभी कोर्ट केस करेंगे. बस वो इंस्टाग्राम पर ये ही ये सब कहेंगे. अगर किसी को दिक्कत है तो कोर्ट सीधा जाइए. अगर आपको लगता है कि मैंने कॉपी किया है तो जा जाकर मानहानि का केस करिए.

First published on: Dec 14, 2025 10:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो