Amaal Mallik and Tanishk Bagchi Controversy: बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. दरअसल, अमाल मलिक ने अपने साथी कंपोजर तनिष्क बागची के साथ चल रहे अपने विवाद को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम का इस्तेमाल करके धमकियां दी जा रही हैं. इसके साथ ही अमाल मलिक ने सीएम देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की. ऐसा इसलिए है क्योंकि अमाल और तनिष्क का ये ऑनलाइन विवाद लगातार बढ़ते ही जा रहा है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
अमाल मलिक का आरोप
अमाल मलिक ने 24 जुलाई को अपने एक X पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस का नाम लेकर धमकियां दी जा रही हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘क्या किसी राजनेता के नाम और समर्थन का इस्तेमाल करके देश के किसी अन्य नागरिक को धमकाना वाकई जायज है?’ अमाल ने पोस्ट में सीएम देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस को टैग करते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए लिखा, सीएम देवेंद्र फडणवीस, आपके नाम का इस्तेमाल मुझे धमकाने के लिए किया जा रहा है; कृपया इस मामले को देखें.’
Are you really allowed to use a politician’s name and backing to threaten another citizen of the country ?
— Amaal Mallik (@AmaalMallik) July 24, 2026
Please educate me on this subject @MumbaiPolice
Mr @Dev_Fadnavis you’re name is being used to threaten me, please look into this matter 😇@tanishkbagchi Aaj toh tu gaya…
फैंस ने जाहिर की चिंता
इसके अलावा, अमाल मलिक ने तनिष्क बागची को टैग करते हुए उन्हें धमकी दी. जहां, उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘तनिष्क बागची आज तू तो गया बेटा.’ अब उनकी इस पोस्ट पर सोशल मीडिया के कई यूजर्स ने तुरंत रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. जहां, लोगों ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया है. वहीं, कुछ ने उनकी पोस्ट पर चिंता जाहिर की है. हालांकि, अभी तक तनिष्क बागची और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों ने ही अमाल मलिक की इस पोस्ट पर कोई जवाब नहीं दिया है.