Bollywood Flop Movie That Hit on OTT: बॉलीवुड में कई ऐसी मूवीज हैं जो सिनेमाघरों में तो चल नहीं पाईं, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते ही सुपरहिट हो गईं। आज हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं ये भी इसी लिस्ट में शामिल है। साल 2024 में आई अक्षय कुमार की ये मूवी सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। वहीं जब इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया तो इसने बड़ी-बड़ी मूवीज को भी पीछे छोड़ दिया। इस मूवी ने थलापति विजय की 450 करोड़ की ‘GOAT’ मूवी को भी पछाड़ दिया। अब आप भी ये सोच रहे होंगे कि आखिर हम किस मूवी की बात कर रहे हैं। तो चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस मूवी की बात कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें: Azaad पर भारी पड़ी Emergency, जानें दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन?
‘स्त्री 2’ से हुआ था क्लैश
हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं वो अक्षय कुमार की रोमांटिक कॉमेडी मूवी ‘खेल-खेल में‘ है। ये मूवी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस मूवी का क्लैश सिनेमाघरों में ‘स्त्री 2’ से हुआ था। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ये हॉरर कॉमेडी मूवी सारी वाहवाही लूट ले गई थी। वहीं इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ये ही वजह थी कि उस समय अक्षय कुमार की रोमांटिक कॉमेडी मूवी बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ओटीटी पर मिली अच्छी व्यूअरशिप
सिनेमाघरों के बाद मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। ओटीटी पर रिलीज होते ही इस मूवी को अच्छी व्यूअरशिप मिली। कमाई के मामले में इसने थलापति की 450 करोड़ की ‘GOAT’ मूवी को भी पीछे छोड़ दिया। काफी टाइम तक ये मूवी नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही थी। ऑडियंस ने इसे खूब एन्जॉय किया। वहीं इसकी वजह से अक्षय स्टार लिस्ट में काफी समय तक टॉप पर भी रहे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मूवी की कास्ट
अक्षय की ये मूवी मल्टीस्टारर मूवी थी। इसमें उनके साथ-साथ फरदीन खान, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, आदित्य सील, एमी विर्क और प्रज्ञा जायसवाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। मूवी का कॉन्सेप्ट इतना अलग था कि ऑडियंस को ये काफी अच्छी लगी। वहीं मूवी में अक्षय अपने पुराने अंदाज में कॉमेडी करते दिखाई दिए थे।
यह भी पढ़ें: Dharal Surelia कौन? जिसके साथ शादी के बंधन में बंधे Darshan Raval