Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Azaad पर भारी पड़ी Emergency, जानें दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन?

Emergency and Azaad Box Office Collection Day 2: कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' और राशा थडानी-अमन देवगन की 'आजाद' इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Emergency and Azaad Box Office Collection Day 2: कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी‘ और राशा थडानी और अमन देवगन की ‘आजाद’ मूवी ने इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक दी। दोनों मूवीज की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही। वहीं ‘इमरजेंसी’ की कमाई में वीकेंड पर थोड़ा इजाफा होता दिखाई दिया। वहीं दूसरे दिन भी कमाई के मामले में अमन देवगन की मूवी रेंगती दिखाई दी। ‘इमरजेंसी’ अमन देवगन की ‘आजाद’ मूवी से आगे निकल गई है। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज की अब तक की कमाई कितनी हुई है?

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack Case: हमलावर को मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट, रेस्टोरेंट में वेटर है आरोपी

---विज्ञापन---

‘इमरजेंसी’ का कलेक्शन

कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ मूवी की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई। मूवी ने पहले दिन सिर्फ 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन मूवी की कमाई में थोड़ा असर दिखाई दिया। वीकेंड पर मूवी ने 3.50 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म की अब तक की कमाई 6 करोड़ रुपये हो गई है। बीते शनिवार यानी 18 जनवरी को इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 15.41% थी।

---विज्ञापन---

‘आजाद’ की अब तक की कमाई

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भांजे अमन देवगन की मूवी ‘आजाद’ ने पहले दिन 1.50 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे दिन भी मूवी की कमाई में कोई इजाफा नहीं हुआ। बीते शनिवार यानी 18 जनवरी को मूवी ने 1.50 करोड़ की ही कमाई की। दूसरे दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल मिलाकर 8.90% थी।

---विज्ञापन---

एक्टर्स ने बटोरी तारीफ

दोनों ही मूवीज में एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग से तारीफ तो बटोरी लेकिन इसके बाद भी कमाई में कुछ खास कमाल नहीं हो पाया। ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के साथ-साथ अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और भूमिका चावला जैसे कलाकारों ने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। वहीं ‘आजाद’ से राशा थडानी और अमन देवगन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack Case का एक और संदिग्ध आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, मुंबई लाएगी पुलिस

---विज्ञापन---
First published on: Jan 19, 2025 07:37 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola