Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

पैर पकड़े, हाथ जोड़… अक्षय कुमार से लगाई गुहार, रोते हुए लड़की ने कहा- पापा बड़े कर्ज में…

Akshay Kumar Video Viral: BMC चुनाव की वोटिंग के दौरान एक लड़की ने वोट डालने आए अक्षय कुमार के पैर पकड़ लिए और हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाई.

Akshay Kumar Video Viral
अक्षय कुमार से लगाई गुहार

Akshay Kumar Video Viral: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक मतदान केंद्र पर वोट डालने जा रहे हैं. हेमा मालिनी से लेकर ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार तक एक जिम्मेदार नागरिक की तरह वोट डालने गए और मीडिया को बयान देते हुए बाकी लोगों को भी डालने की अपील की. इस बीच अक्षय कुमार ने एक ऐसी चीज की जिसने सभी को हैरान कर दिया. यहां एक लड़की ने वोट डालने आए अक्षय कुमार के पैर पकड़ लिए और हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाई. चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं.

पैर पकड़े, हाथ जोड़कर…

अक्षय कुमार गुरुवार को मतदान केंद्र से वोट डालकर बाहर निकले उन्होंने यहां मीडिया से बात की. इसके बाद जैसे ही अक्षय अपनी कार की तरफ से आगे बढ़े अचानक से एक लड़की उनके पीछे-पीछे आई और अक्षय के पैर पकड़ लिए. जैसे ही अक्षय पीछे मुड़े उस लड़की ने अपने दोनों हाथ जोड़ लिए और अक्षय से भावुक हो कर आर्थिक मदद मांगने लगी. लड़की ने अक्षय से कहा, ‘पापा बहुत बड़े कर्ज में है, प्लीज उन्हें इससे बाहल निकाल दीजिए.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘अभी भी यकीन नहीं हो रहा…’, बहन नुपुर सैनन की विदाई पर भावुक हुईं कृति सैनन, बोलीं- मेरा दिल भर आया

अक्षय ने किया मदद का वादा

ये कहते हुए उस लड़की ने अक्षय के हाथ में सफेद कागज दिया. अक्षय ने भी उस लड़की की विनती को अनसुना नहीं किया. अक्षय ने उस लड़की से कहा कि वो उनकी टीम के किसी सदस्य को अपना फोन नंबर दे दे. इसके बाद उन्हें तुरंत मदद मिल जाएगी. इसके बाद लड़की ने फिर से अक्षय के पैर छूने की कोशिश की, लेकिन इस बार अक्षय ने उसे रोक दिया.

---विज्ञापन---

क्या बोले फैंस…

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. वीडियो में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सलमान खान और अक्षय कुमार बहुत बड़े दिल के हैं.’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया… अक्षय कुमार सर, शानदार बटन.’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘किसी की मदद करना ही तो हीरोगिरी है.’

First published on: Jan 15, 2026 12:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो