Wednesday, 9 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Akshay Kumar ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज! अनाउंस की अपनी अगली फिल्म

अक्षय कुमार आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं और उन्होंने अपने बर्थडे के खास मौके पर नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. उन्होंने अपनी नई फिल्म का टाइटल अनाउंस किया है.

Akshay Kumar-Rashi Khanna-Vidya Balan
Akshay Kumar-Rashi Khanna-Vidya Balan

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हैवान को लेकर चर्चा में बनी हुई है. फिल्म सिनेमाघरों में 11 सितंबर को रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान नजर आने वाले हैं. इन सभी के बीच अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. दरअसल, आज 9 सितंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. इसी खास मौके पर उन्होंने अपनी अनीस बज्मी के साथ नई मूवी का टाइटल अनाउंस कर दिया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विद्या बालन और राशी खन्ना ने दी अक्षय को बर्थडे की बधाई

अनीस बज्मी की फिल्म में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं और उसके अलावा राशी खन्ना और विद्या बालन में भी दिखाई देंगी. राशी खन्ना और विद्या बालन ने अक्षय कुमार के जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी है. अक्षय ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रीपोस्ट किया है और लिखा, “आप दोनों का बहुत-बहुत धन्यवाद. साफ है कि हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि हम कहां हैं, बस हर तरफ मौजा ही मौजा होना चाहिए.”

---विज्ञापन---

अनीस बज्मी ने अनाउंस किया नई फिल्म का टाइटल

इतना ही नहीं, अनीस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी अक्षय को जन्मदिन की बधाई दी है और लिखा, “हैप्पी बर्थडे अक्षय जी. जब हमने पहली बार साथ काम किया था. तब से लेकर अब तक हमने जितनी भी यादें बनाई हैं. उनमें आपके काम के प्रति लगन, अनुशासन और सिनेमा के लिए आपके जुनून को देखना हमेशा अच्छा लगा है. आप हर फिल्म और हर किरदार में एक जबरदस्त एनर्जी लाते हैं और आपकी इसी कमिटमेंट की मैं हमेशा तारीफ करता रहा हूं. ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं.” अक्षय ने इसे भी रीपोस्ट किया है और लिखा, “धन्यवाद अनीस जी, आपके सेट पर काम करते हुए मन में बस एक ही भावना आती है. मौजा ही मौजा. आगे जो कुछ भी होने वाला है. उसके लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं.” इससे साफ पता चलता है कि अनीस और अक्षय की आने वाली फिल्म का टाइटल मौजा ही मौजा है.

‘हैवान’ को लेकर अक्षय ने कही ये बात

इन सभी के बीच अक्षय कुमार की फिल्म हैवान सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. यह पहली बार है, जब अक्षय कुमार किसी मूवी में निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं. हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए फिल्म को लेकर अक्षय कुमार ने कहा, “जैसा कि टाइटल से पता चलता है, मैं हैवान का रोल कर रहा हूं और मेरे किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं हैं. वह पूरी तरह से बुरा है. मैं हमेशा से स्क्रीन पर एक साइको का रोल करना चाहता था. अपनी पिछली चार-पांच फिल्मों में मैंने कॉमेडी, हॉरर, एक्शन और ड्रामा जैसा बिल्कुल अलग-अलग जॉनर के बीच स्विच करने की कोशिश की है. यह पहली बार है जब मैं असल मायनों में बुरा इंसान का रोल कर रहा हूं. मुझे खुद को लगातार चैंलेज करना पसंद है. हैवान मेरे लिए वही चैलेंज है.”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar Birthday: लग्जरी लाइफ जीते हैं अक्षय कुमार

First published on: Sep 09, 2026 03:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola