Wednesday, 9 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: क्या शादीशुदा हैं गुल्लू? दुल्हन के साथ वायरल हुई तस्वीर ने बढ़ाया सस्पेंस, जानें क्या है सच

'बिग बॉस 20' शुरू होते ही सुर्खियों में आ गया है, शो में जहां बवाल मचा है, वही खुद को कुंवारा बता रहे गुल्लू की शादी की तस्वीर सामने आई है, जिसने इंटरनेट पर भूचाल ला दिया है.

'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट गुल्लू हैं मैरिड?
Bigg Boss 20 Gullu aka Kushal tanwar

‘बिग बॉस 20’ शुरू होते ही लगातार चर्चा में छाया हुआ है. शो में इस बार टीवी, सोशल मीडिया, म्यूजिक और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया से जुड़े कई चेहरे नजर आ रहे हैं. जो पहले दिन से गेम में अपनी पकड़ बनाने की जद्दोजहद करते दिख रहे हैं. जहां पहले दिन माही विद और ईशा रिखी आमने-सामने आ गए थे, तो वहीं दूसरे दिन अरिश्फा खान ‘बच्ची’ सुनते ही भड़क गईं, और उन्होंने आम्रपाली दूबे को आड़े हाथ लेकर जमकर सुनाया, तो इस बीच एक कंटेस्टेंट जो खुद को अन-मैरिड बताता नजर आया उसकी शादी की तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है.

इस शो से छाया था ये कंटेस्टेंट

शो के प्रिमीयर से कंटेस्टेंट एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. इस बीच कुछ कंटेस्टेंट अपनी पुरानी जिंदगी को लेकर भी सु्र्खियों में आ गए हैं. इन्हीं में से एक कुशाल तनवर उर्फ गुल्लू हैं. जो ‘बिग बॉस 20’ में आने से पहले भी दर्शकों के बीच खास पहचाना रखते थे. वह डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ का हिस्सा रह चुके हैं. शो के दौरान उनका नाम कायरा के साथ जुड़ा था और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. दोनों को शो में एक साथ देखकर फैंस ने उन्हें ‘पावर कपल’ तक कहना शुरू कर दिया था, इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है.

---विज्ञापन---

दुल्हन के साथ वायरल हुई गुल्लू की तस्वीर

अब ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे गुल्लू की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में वह दूल्हे के लुक में नजर आ रहे हैं. उनके साथ एक लड़की भी दिखाई दे रही है, जिसने दुल्हन का जोड़ा पहना हुआ है. तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या गुल्लू पहले ही शादी कर चुके हैं? जबकि उन्हें कई बार यह कहते सुना गया है कि वो अनमैरिड हैं. तो क्या सच में गुल्लू झूठ बोल रहे हैं?

दूल्हे के लिबास में दिखे गुल्लू

आपको बता दें, ये तस्वीर पहली बार सामने नहीं आई है, इससे पहले भी ये फोटो वायरल हुई थी, जिसपर खुद गुल्लू ने सामने आकर सच बताया था, और इस फोटो को फेक बताया था. अब जब गुल्लू ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे हैं, तो एक बार फिर ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तो इतना साफ है कि ये तस्वीर सच नहीं बल्कि फेक है.

वायरल तस्वीर की सच्चाई

बहरहाल, अब ‘बिग बॉस 20’ में गुल्लू की पर्सनल लाइफ को लेकर एक और चर्चा शुरू हो गई है. शो में माही विज और यंग को भी गुल्लू और कनिका की जोड़ी को लेकर बात करते देखा गया है. ऐसे में आने वाले एपिसोड में गुल्लू की लव लाइफ से जुड़े और कितने राज खुलते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 09, 2026 02:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola