Wednesday, 9 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मौत से पहले 2-3 बार गला दबाया गया’, सुशांत सिंह के पोस्टमॉर्टम स्टाफ ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sushant Singh Rajput: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर पोस्टमॉर्टम स्टाफ ने चौंकाने वाले खुलासे किए.

Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput

Sushant Singh Rajput: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है. एक्टर को गुजरे 6 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन उनका यूं अचानक चले जाना आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत मृत पाए गए थे. सुशांत का ये मामला अब एक बार फिर चर्चा में आ गया है. एक्टर के पोस्टमॉर्टम से जुड़े एक स्टाफ मेंबर के पुराने दावों को लेकर मामला सुर्खियों में है. रिपोर्ट के मुताबिक, कूपर हॉस्पिटल में सुशांत के पोस्टमॉर्टम के दौरान मौजूद रहे रूपकुमार शाह ने एक स्टिंग ऑपरेशन में उनकी मौत को लेकर कई गंभीर दावे किए थे. हालांकि, इस दावों को लेकर कोई सबूत पेश नहीं किए गए थे.

पोस्टमॉर्टम स्टाफ का चौंकाने वाला खुलासा

रिपोर्ट के मुताबिक, रूपकुमार शाह ने दावा किया था कि सुशांत के शरीर पर ऐसे निशान थे, जिन्हें लेकर उन्हें मामला सामान्य सुसाइड जैसा नहीं लगा. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि सुशांत की मौत से पहले उनका 2-3 बार गला दबाया गया था. उनके मुताबिक, सुशांत की गर्दन के बाईं तरफ चोट का एक निशान भी था. उन्होंने दावा किया कि पोस्टमॉर्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं की गई थी और केवल फोटोग्राफी की गई थी. ये सभी बातें उनके व्यक्तिगत दावे हैं और इन्हें आधिकारिक मेडिकल निष्कर्ष नहीं माना जा सकता.

---विज्ञापन---

पुलिस ऑफिसर ने बनाया दबाव

रूपकुमार शाह ने कथित तौर पर ये भी दावा किया था कि वो और उनकी टीम अगले दिन पोस्टमॉर्टम करना चाहती थी, लेकिन उन पर उसी रात प्रक्रिया पूरी करने का दबाव बनाया गया. रिपोर्ट में पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे का भी जिक्र है और रूपकुमार ने उन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था. उन्होंने आगे दावा किया था कि इसके बाद उन्हें करीब 15 दिनों तक हिरासत में रखा गया और उनके साथ मारपीट की गई. इन आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि रिपोर्ट में नहीं की गई है.

फिरसे सुर्खियों में सुशांत सिंह-दिशा सालियान का केस

सुशांत की मौत से करीब एक हफ्ते पहले, 8 जून 2020 को उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मुंबई के मलाड इलाके में एक बिल्डिंग से गिरने के बाद मौत हो गई थी. ऐसे में दोनों घटनाओं को लेकर लंबे समय से कई तरह की अटकलें लगती रही हैं. वहीं अब एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान का केस चर्चा में है. 2 सितंबर 2026 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियान की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज करने और सीबीआई जांच का आदेश दिया. इस फैसले के बाद दोनों मामलों के बीच कथित कनेक्शन को लेकर भी एक बार फिर बहस शुरू हुई. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दिशा के पिता सतीश सालियान ने सुशांत की मौत से जुड़े CBI के निष्कर्षों पर सवाल उठाए हैं और मामले की दोबारा जांच की मांग की है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 09, 2026 02:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola