Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘104 डिग्री बुखार था, फिर भी नहीं रुके…’ भोजपुरी एक्ट्रेस का बॉलीवुड सुपरस्टार पर चौंकाने वाला बयान

Bhojpuri Actress on Bollywood Superstar: भोजपुरी सिनेमा की इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के सुपरस्टार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया, जिसकी वजह से एक्टर अब सुर्खियों में छाए हुए हैं.

---विज्ञापन---

Bhojpuri Actress on Bollywood Superstar: इस समय बॉक्स ऑफिस पर एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ धुआंधार कमाई कर रही है. बॉलीवुड के 30 से ज्यादा एक्टर्स के साथ बनी इस एक्शन कॉमेडी को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया है. फिल्म में अक्षरा सिंह ने सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ ‘घिस घिस’ सॉन्ग में परफॉर्म किया है. हाल ही में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है. जहां उन्होंने शूटिंग के दौरान एक घटना का जिक्र किया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

104 डिग्री बुखार था, फिर भी नहीं रुके…

एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर किया और काम के प्रति उनकी निष्ठा की खूब तारीफ की. अक्षरा सिंह ने कहा, ‘सबसे बड़ी बात यह थी कि शूटिंग के दौरान उन्हें (अक्षय कुमार को) 103-104 डिग्री बुखार था. मैं उन्हें देखती रही और मुझे एहसास हुआ कि वे अपने काम और अपनी एक्टिंग से कितना प्यार करते हैं. वे बहुत जिम्मेदारी और समर्पण की भावना के साथ काम करते हैं. तबीयत खराब होने के बावजूद उन्होंने अपना शूटिंग शेड्यूल पूरा किया. वैनिटी वैन में लंबे ब्रेक लेने के बजाय, वो शूटिंग करते रहे.’

---विज्ञापन---

कैसे फिल्म में काम?

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में गाना मिलने के बारे में बात करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा, ‘मुझे अहमद सर के प्रोडक्शन हाउस से फोन आया. मुझे बताया गया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक गाना है और मुझे उसे गाना होगा. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं यह गाना गाऊंगी. मैंने पूछा कि यह किस तरह का गाना है, तो उन्होंने कहा कि यह एक शानदार गाना है और मुझे यह बहुत पसंद आएगा. उन्होंने मुझे इसे गाने के लिए इंफ्लूएंस किया. जैसे ही मैंने गणेश सर और अक्षय सर का नाम सुना, मैं पूरी तरह से हैरान रह गई.’

First published on: Jun 27, 2026 01:37 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola