Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aishwarya Rai Bachchan: इस वजह से पोस्टपोन हुआ ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियिन सेलवन टीजर

Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) सालों बाद जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली है। ऐश्वर्या आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म फन्ने खां में नजर आई थी। इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। हालांकि अब ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) फिल्म पोन्नियिन सेलवन […]

---विज्ञापन---

Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) सालों बाद जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली है। ऐश्वर्या आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म फन्ने खां में नजर आई थी। इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। हालांकि अब ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) फिल्म पोन्नियिन सेलवन (Ponniyin Selvan) में नजर आएंगी।

---विज्ञापन---

बीते दिनों इस फिल्म से एक्ट्रेस का लुक सामने आया था। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।मणिरत्नम द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म की राह में कुछ अड़चन आ रही है। दरअसल, ऐसा कहा जा रहा था कि पोन्नियिन सेलवन का टीजर 7 जुलाई को रिलीज होने वाला था, लेकिन अब ऐश्वर्या राय बच्चन और विक्रम की फिल्म के टीजर के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

रिपोर्ट्स थी कि पोन्नियिन सेलवन का प्रमोशन टीजर लॉन्च से शुरू होने वाला था, लेकिन अब मेकर्स ने अपना प्लान बदल दिया है और टीजर लॉन्च कैंसल करना पड़ा है। कहा जा रहा है कि जुलाई के एंड में टीजर रिलीज किया जा सकता है।फिल्म पोन्नियिन सेलवन 10वीं सदी के पीरियड ड्रामा पर आधारित है। कास्ट की बात करें तो इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, जयम रवि, कार्थी, त्रिशा, सरथकुमार, रहमान और ऐश्वर्या लेक्ष्मी नजर आने वाले हैं।

---विज्ञापन---

पोन्नियिन सेलवन’ काल्की कृष्णामुर्थी द्वारा लिखी किताब पर आधारित है। यह अरुलमोजी वरमन और चोला डायनेस्टी पर आधारित फिल्म होने वाली है। एक्ट्रेस फिल्म में नंदिनि और उनकी मां मंधाकिनी यानी कि डबल रोल में नजर आने वाली हैं। यह उनकी पहली फिल्म होगी जिसमें वे दोहरी भूमिका निभा रही है।

---विज्ञापन---

बता दे कि, पोन्निई सेलवन’ एक हिस्टोरिक ड्रामा है, जो मूल रूप से तमिल में बनाई जाएगी। ये 1995 में आई कल्कि कृष्णमूर्ति की नॉवेल पोन्नियन सेलवन पर निर्धारित है। ये किताब साउथ के सबसे पावरफुल राजा पर निर्धारित है जो बाद में राजाराज चोल बने थे। ये फिल्म मणिरत्नम के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। इस फिल्म के लिए वह काफी लंबे वक्त से काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपए का है। फिल्म का पहला पार्ट 30 सितंबर को रिलीज होगा।

First published on: Jun 24, 2022 03:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola