Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मांग में सिंदूर लगा Cannes में छाईं Aishwarya Rai Bachchan, फैंस ने इस फैशन आइकन से किया कंपेयर

Aishwarya Rai Bachchan in Cannes 2025: ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स में देसी लुक से सबका दिल जीत लिया। वहीं फैंस उनके लुक को बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी से कंपेयर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Aishwarya Rai Bachchan in Cannes 2025: कान्स फिल्म फेस्टिवल इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। यहां दुनियाभर के सेलेब्स अपने स्टाइलिश अंदाज से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरते नजर आते हैं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी रॉयल एंट्री से रेड कार्पेट पर चार चांद लगा दिया। मांग में सिंदूर और अपने देसी लुक में ऐश्वर्या ने खूब सुर्खियां बटोरी। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ने तो उन्हें बॉलीवुड की फैशन आइकन और एवरग्रीन ब्यूटी रेखा से कंपेयर कर दिया।

यह भी पढ़ें: Raid 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, टॉम क्रूज की Mission Impossible 8 को दे रही टक्कर

---विज्ञापन---

देसी लुक में ऐश्वर्या राय का जलवा

दरअसल ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट के लिए साड़ी लुक चुना। उन्होंने आइवरी कलर की बनारसी साड़ी पहनी। साथ ही इस लुक को एक्ट्रेस ने रानी पिंक एमरेल्ड जूलरी के साथ कैरी किया। एक्ट्रेस के लुक में जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो उनकी मांग में लगा सिंदूर था। एक्ट्रेस बड़ी ही खूबसूरती से मांग में सिंदूर फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

---विज्ञापन---

क्या बोले फैंस?

सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार कुछ फैंस इसे ऑपरेशन सिंदूर से इंस्पायर बता रहे हैं तो कुछ रेखा के लुक से कंपेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कितनी खूबसूरत हैं, इनका लुक ऑपरेशन सिंदूर से इंस्पायर है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर या रेखा मां के सिंदूर से प्रेरित? तीसरे यूजर ने लिखा कि ये मांग में सिंदूर लुक तो रेखा से इंस्पायर है। वहीं एक अन्य ने लिखा कि बिल्कुल क्वीन लुक है।

---विज्ञापन---

भारतीय संस्कृति की दिखाई झलक

एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए फैंस को हाथ जोड़कर नमस्ते भी किया। उन्होंने फ्रांस जाकर भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। एक्ट्रेस यहां अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची। वहीं उनका ये आउटफिट मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Raid 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, टॉम क्रूज की Mission Impossible 8 को दे रही टक्कर

First published on: May 22, 2025 07:58 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola