Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘पार्ट 2 आ रहा है…’, ‘धुरंधर’ की तारीफ पर आदित्य धर ने बढ़ाई ऋतिक रोशन की बेकरारी, बोले- हम पूरी…

Aditya Dhar React Hrithik Roshan Post: फिल्म 'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर ने अपने जवाब से ऋतिक रोशन के पोस्ट पर जवाब देते हुए एक्टर की बेकरारी बढ़ा दी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने जवाब में क्या कहा?

Aditya Dhar React Hrithik Roshan Post
आदित्य धर ने बढ़ाई ऋतिक रोशन की बेकरारी

Aditya Dhar Reacts to Hrithik Roshan’s Post: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने पिछले 8 दिनों में भारत के अंदर 239.25 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म देखने के बाद आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक ने ‘धुरंधर’ की काफी तारीफ की है. हाल ही में एक्टर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब तारीफ की और साथ ही डायरेक्टर अदित्य धर से फिल्म के पार्ट 2 को लेकर सवाल किया. अब अदित्य धर ने अपने जवाब से ऋतिक रोशन की बेकरारी बढ़ा दी है. चलिए जानते हैं कि ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर ने जवाब में क्या कहा?

‘पार्ट 2 आ रहा है…’

‘धुरंधर’ डायरेक्टर आदित्य धर ने ऋतिक रोशन की तारीफ वाली पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक बड़ा खुलासा किया. आदित्य ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘धुरंधर के लिए आपके प्यार से मैं बहुत अभिभूत हूं, ऋतिक रोशन सर. हर आर्टिस्ट और हर डिपार्टमेंट ने अपना 100% से अधिक योगदान दिया है. आपकी सराहना और तारीफ पूरी टीम के लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है. सभी कलाकारों की कला को सराहने के लिए आपका धन्यवाद. पार्ट 2 आ रहा है… और हम इस तारीफ पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्टर-कॉमेडियन Stanley Baxter का निधन, केयर सेंटर में ली आखिरी सांस

ऋतिक की पहली पोस्ट

आदित्य धर का ये रिएक्शन ऋतिक रोशन के दूसरे रिव्यू पोस्ट के बाद सामने आया. मालूम हो कि ऋतिक रोशन ने X और इंस्टाग्राम पर किए पहले पोस्ट में लिखा, ‘धुरंधर अभी भी मेरे दिमाग से नहीं निकल रही है. आदित्य, आप एक अमेजिंग फिल्ममेकर हैं. रणवीर सिंह का खामोशी से उग्रता तक का सफर क्या गजब का सफर और कमाल का प्रदर्शन है.’ उन्होंने इस पोस्ट में फिल्म की राजनीतिक विचारधारा से असहमति जताई थी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हुई.

---विज्ञापन---

ऋतिक को पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार

इसके बाद ऋतिक रोशन ने फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अक्षय खन्ना हमेशा से मेरे पसंदीदा रहे हैं और यह फिल्म इसका सबूत है. आर. माधवन कमाल का ग्रेस, पावर और गरिमा दिखाते हैं!! लेकिन यार राकेश बेदी आपने जो किया वो लाजवाब था… क्या शानदार एक्टिंग थी, लाजवाब!! सभी के लिए, खासकर मेकअप और प्रोस्थेटिक्स डिपार्टमेंट के लिए, बहुत-बहुत तालियां! पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार है!!!’ ऋतिक रोशन के पोस्ट के बाद आदित्य धर का ये रिएक्शन सामने आया है.

First published on: Dec 13, 2025 10:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो