Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

पति की एक्स से दोस्ती! करीना-मीरा ही नहीं, इन हसीनाओं ने भी रिश्तों की कड़वाहट भुलाकर बनाया खास बॉन्ड

इंडस्ट्री में रिश्तों के समीकरण कब और कैसे बदल जाते हैं, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है, हाल में करीना कपूर और शाहिद कपूर की वाइफ मीरा की तस्वीर ने लोगों को हैरान किया है. हालांकि ऐसे और भी इंडस्ट्री के उदाहरण है जो चौंकाने वाले हैं.

kareena Kapoor mira Rajput
इन हसीनाओं ने रिश्तों की कड़वाहट भुलाकर बनाया खास बॉन्ड

बॉलीवुड में रिश्ते जितने ग्लैमरस नजर आते हैं, उनकी कहानियां उतनी ही दिलचस्प होती हैं. कई बार एक ही शख्स की जिंदगी में दो ऐसे लोग आते हैं, जिनका रिश्ता एक-दूसरे से जुड़ जाता है. कभी एक एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड बाद में उसकी पत्नी की दोस्त बन जाती है, तो कभी पुरानी मोहब्बत और नई शादी के बीच भी दोस्ती की खूबसूरत मिसाल देखने को मिलती है. हाल ही में करीना कपूर ने शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के साथ तस्वीर शेयर की तो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई. करीना कभी शाहिद की गर्लफ्रेंड थीं और आज मीरा के साथ उनका अच्छा बॉन्ड देखने को मिला, लेकिन बॉलीवुड में यह अकेली मिसाल नहीं है.

कटरीना कैफ और आलिया भट्ट

कटरीना कैफ और रणबीर कपूर के रिश्ते की खबरें लंबे समय तक सुर्खियों में रही थीं. बाद में रणबीर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली. दिलचस्प बात यह है कि आलिया और कटरीना के बीच भी अच्छी दोस्ती देखने को मिली. दोनों साथ में काम कर चुकी हैं और कई मौकों पर एक-दूसरे के लिए प्यार और सपोर्ट जाहिर कर चुकी हैं.

---विज्ञापन---

दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर का नाम दीपिका पादुकोण के साथ भी जुड़ चुका है. दोनों का रिश्ता खत्म होने के बाद दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी की, जबकि रणबीर आलिया के साथ घर बसा चुके हैं. इसके बावजूद दीपिका और आलिया के बीच एक रेस्पेक्टेबल और दोस्ती का रिश्ता देखने को मिलता है. दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे की तारीफ करती नजर आई हैं.

शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन

अक्षय कुमार का नाम 90 के दशक में कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा, जिनमें रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी भी शामिल थीं. दोनों के साथ अक्षय के रिश्ते की खबरें उस दौर में खूब सुर्खियों में रहीं. समय के साथ समीकरण बदले और आज शिल्पा और रवीना के बीच अच्छा बॉन्ड नजर आता है. दोनों को कई मौकों पर साथ भी देखा गया है.

---विज्ञापन---

करिश्मा कपूर और रवीना टंडन

अजय देवगन का नाम 90 के दशक में करिश्मा कपूर और रवीना टंडन, दोनों के साथ जुड़ा था. उस दौर में दोनों एक्ट्रेसेस के बीच कथित तनाव की खबरें भी सामने आती थीं. हालांकि, वक्त के साथ समीकरण बदले और आज दोनों अपने-अपने परिवार और करियर में आगे बढ़ चुकी हैं. कई मौकों पर दोनों को अच्छा बॉन्ड शेयर करते हुए भी देखा गया.

अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया

सनी देओल और अमृता सिंह की जोड़ी 80 के दशक में काफी चर्चा में रही थी. वहीं सनी देओल का नाम डिंपल कपाड़िया के साथ भी लंबे समय तक जोड़ा जाता रहा. इस वजह से अमृता और डिंपल के बीच के रिश्तों के लेकर चर्चा बनी रही, लेकिन सालों बाद दोनों को एक अच्छा और सम्मानजनक बॉन्ड शेयर करते हुए देखा गया. पिछले दिनों सारा अली खान के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी डिंपल नजर आईं थी.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 30, 2026 02:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola