Thursday, 1 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

न सलमान, न आमिर, न अक्षय… बॉलीवुड का ये शख्स है सबसे अमीर, 36300 करोड़ है नेटवर्थ

Richest Person in Bollywood: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा शख्स है, जो सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स से भी ज्यादा अमीर है.

Richest Person in Bollywood: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का नाम सुनते ही सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स, उनकी फिल्में और उनकी शौहरत आंखों के सामने नाचने लगती है. फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाला हर एक्टर इन सुपरस्टार्स की तरह अमीर बनना चाहता है. लेकिन आज हम आपको इंडस्ट्री के ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने कमाई के मामले में बॉलीवुड के तीनों खान और बाकी सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है. ये शख्स आज बॉलीवुड के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं. चलिए आपको इस अमीर शख्स से मिलवाते हैं.

कौन हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर शख्स?

हम बॉलीवुड के जिस अमीर शख्स की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार हैं. दरअसल, हाल ही में Hurun India Rich List 2026 सामने आई है, जिसमें भारत के सबसे अमीर लोगों की अनुमानित नेट वर्थ की जानकारी दी गई है. पिछले कई सालों की तरह इस बार भी अडानी और अंबानी परिवार टॉप 2 में रहे. इसके अलावा रियल एस्टेट, फार्मास्यूटिकल्स और एनर्जी सेक्टर से जुड़े कई बिजनेसमैन भी इस लिस्ट में शामिल रहे. हालांकि, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से इस लिस्ट में सिर्फ एक ही नाम शामिल हुआ और वो है भूषण कुमार का, जो टॉप 100 की लिस्ट में 87वें स्थान पर हैं.

---विज्ञापन---

36,300 करोड़ रुपये की नेट वर्थ

Hurun India Rich List 2026 के अनुसार, टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 3.8 बिलियन डॉलर यानी लगभग 36,300 करोड़ रुपये है. भूषण कुमार की नेट वर्थ अतुल रुइया (33,400 करोड़ रुपये), किरण मजूमदार शॉ (32,900 करोड़ रुपये) और आदित्य खेमका (32,200 करोड़ रुपये) जैसे अमीर भारतीय कारोबारियों की संपत्ति से भी अधिक बताई गई है.

दो साल में हुआ बड़ा इजाफा

बता दें कि Hurun Rich List 2024 के अनुसार, भूषण कुमार और उनके परिवार की कुल संपत्ति लगभग 10,500 करोड़ रुपये आंकी गई थी. वहीं, महज दो साल में उनकी पारिवारिक संपत्ति में करीब 3.5 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है. भूषण कुमार सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं.

First published on: Sep 30, 2026 03:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola