Actress Grand Wedding Cancelled: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में प्यार से लेकर दुश्मनी, नाराजगी, ब्रेकअप और शादी के अनोखे किस्से मौजूद हैं. आज ऐसा ही एक अनोखा किस्सा हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं. ये किस्सा 90 के दशक की एक टॉप एक्ट्रेस की शादी से जुड़ा है, जिनकी ग्रैंड वेडिंग में 2,000 मेहमानों को न्योता भेजा गया था, लेकिन आखिरी समय में शादी कैंसिल कर दी गई. इसके बाद एक्ट्रेस ने घर पर ही अरबपति बिजनेसमैन संग शादी के सात फेरे लिए. चलिए आपको इस एक्ट्रेस की शादी का पूरा किस्सा विस्तार से बताते हैं.
कौन हैं वो एक्ट्रेस?
हम जिस एक्ट्रेस की शादी का किस्सा बताने वाले हैं, वो कोई और नहीं बल्कि जूही चावला हैं. हर कोई जानना चाहता है कि जूही चावला और जय मेहता की लव स्टोरी क्या थी? इसके अलावा, एक्ट्रेस की शादी अरबपति इंडस्ट्रियलिस्ट जय मेहता से कैसे हुई? एक्ट्रेस ने अपनी प्राइवेट लाइफ को हमेशा ही लाइमलाइट से काफी दूर रखा है. हालांकि, कुछ मौकों पर जूही ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की है.
ग्रैंड वेडिंग कैंसिल!
साल 2024 में गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से आयोजित एक इवेंट में जूही ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए बताया कि पहले उनकी एक ग्रैंड वेडिंग होने वाली थी, जिसमें लगभग 2,000 मेहमानों को न्योता दिया गया था. हालांकि, एक साल पहले अपनी मां को खोने के बाद जूही इमोशनली काफी कमजोर हो गई थीं, जिसकी वजह से उन्होंने इस ग्रैंड वेडिंग को कैंसिल कर दिया.
मैं फूट-फूट कर रोई
जूही ने कहा, ‘मैं अपने करियर की कुछ बड़ी फिल्मों की शूटिंग कर रही थी और मेरी शादी होने वाली थी. मेरी मां का निधन एक साल पहले ही हुआ था. जब शादी की तारीख नजदीक आ रही थी, तो मैं सोच रही थी कि मेरी मां, जिनसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती थी, अब इस दुनिया में नहीं रहीं और अब मेरा करियर भी खत्म हो जाएगा. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं इस बात से खुश कैसे रहूं. इसलिए, एक दिन मैं फूट-फूट कर रोई और मैंने अपनी सास को सब कुछ बता दिया.’
सास ने कैंसिल करवा दी शादी
बताया जाता है कि जय मेहता की मां और जूही की सास ने उनकी स्थिति को समझा और लगभग 2,000 मेहमानों को निमंत्रण भेजे जाने के बावजूद ग्रैंड वेडिंग को कैंसिल कर दिया. जूही ने कहा, ‘मेरी सास ने कहा, ‘कोई बात नहीं.’ जरा सोचिए, आपकी सास आपके लिए ऐसा करें? लगभग 2,000 लोगों को निमंत्रण भेजे गए थे. उन्होंने कहा, ‘अभी शादी नहीं हो रही है.’ उन्होंने परिवार को बड़ी शादी न करने के लिए मना लिया. मेरी शादी घर पर सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई. सिर्फ 80-90-100 लोगों के साथ शादी हो गई. सोचिए, आपकी सास उन निमंत्रणों को रद्द कर दें, जो पूरी दुनिया में भेजे गए थे.’