Monday, 5 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

रकुल प्रीत सिंह ने IT छापेमारी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘किसी अवैध लेन-देन से नहीं कोई लेना-देना’

रकुल प्रीत सिंह ने अपने घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है, और एक्ट्रेस ने जो कहा आइए जानते हैं.

instagram- @rakulpreet
रकुल प्रीत सिंह ने IT छापेमारी पर दिया बयान

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह पिछले कुछ दिनों से अपने घर और ऑफिस पर हुई इनकम टैक्स की सर्च को लेकर चर्चा में हैं. इस मामले को लेकर अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी कर मीडिया में चल रही खबरों पर सफाई दी है. रकुल ने साफ कहा है कि जिस छापेमारी की खबरें सामने आईं, उसका उनसे कोई लेना-देना नहीं.

बयान में क्या बोलीं एक्ट्रेस

रकुल प्रीत सिंह ने अपने बयान में कहा कि वह इस बात से दुखी हैं कि बिना तथ्यों की पूरी जांच किए खबरों को सनसनीखेज तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया से लेकर मुख्यधारा के मीडिया तक कुछ जगहों पर उनके नाम को इस मामले से जोड़कर खबरें चलाई गईं, जबकि सच्चाई कुछ और है.

---विज्ञापन---
रकुल प्रीत सिंह ने पोस्ट शेयर कर IT छापेमारी पर तोड़ी चुप्पी

‘मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं’

एक्ट्रेस ने साफ किया कि वह किसी भी तरह के अवैध विदेशी लेन-देन में शामिल नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी प्रोडक्शन हाउस की ओर से भी इस तरह की गतिविधि का हिस्सा नहीं रही हैं. रकुल ने अपने टैक्स को लेकर भी सफाई दी और बताया कि वह करीब 20 साल की उम्र से ही जिम्मेदारी के साथ अपने टैक्स को भरती आईं हैं.

बेनामी संपत्ति से एक्ट्रेस का इनकार

रकुल ने अपने बयान में यह भी कहा कि उनके नाम पर या किसी और के नाम पर देश या विदेश में कोई बेनामी संपत्ति नहीं है. उन्होंने दावा किया कि उन्हें कभी किसी ने कोई संपत्ति गिफ्ट नहीं की और वह महंगे तोहफे स्वीकार करने के सिद्धांत में भी विश्वास नहीं रखतीं.

‘मैंने अपनी मेहनत से मुकाम बनाया’

रकुल ने अपनी जड़ों पर जोर देते हुए कहा कि वह सशस्त्र बलों के परिवार से आती हैं और इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं था. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाई है और हमेशा कानून का पालन करने वाली नागरिक रही हैं.

---विज्ञापन---

खबरें वापस लेने की अपील

एक्ट्रेस ने उन लोगों से भी खबरें वापस लेने की अपील की, जिन्होंने उनके मुताबिक बिना तथ्यों की पुष्टि किए ऐसी रिपोर्ट्स पब्लिश कीं. रकुल ने कहा कि मीडिया पर खबरें देने की जिम्मेदारी होती है और किसी की प्रतिष्ठा या आजीविका की कीमत पर सनसनी फैलाना सही नहीं है.

रकुल ने जताई नाराजगी

फिलहाल, रकुल प्रीत सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है. एक्ट्रेस ने अपने बयान के जरिए साफ कर दिया है कि वह इस मामले में अपने नाम को जोड़े जाने से बेहद नाराज और दुखी हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 05, 2026 12:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola