Monday, 5 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

418 Hindi Trailer: मंजुलिका भी लगेगी फीकी! देविका की पायल की छन-छन से कांपेगा कलेजा, KGF डायरेक्टर की फिल्म में डर का तांडव

बॉलीवुड की मंजुलिका ने लोगों को खूब डराया है, लेकिन अब हॉरर की दुनिया में देविका की एंट्री होने वाली है. फिल्म '418' का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे देखकर साफ है कि इस बार डर के साथ रहस्य का भी जबरदस्त तड़का मिलने वाला है.

418 hindi trailer
418 फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज

418 Hindi Trailer: बॉलीवुड की मंजुलिका तो आपको याद ही होगी, जिसने लोगों की धड़कनें खूब बढ़ाई और डर का पहला नाम बन गई, लेकिन अब हॉरर की दुनिया में देविका की एंट्री होने वाली है, जो न सिर्फ डराएगी बल्कि अपके पसीने भी छुड़ा देगी, उसकी पायल की छम-छम डर का एक अलग नाम बनने को तैयार है, जी हां फिल्म ‘418’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं.

क्या कहता है ट्रेलर?

ट्रेलर देखकर इतना तो साफ है कि इस बार डर के साथ रहस्य का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है. फिल्म को ‘KGF’ फेम फिल्ममेकर प्रशांत नील पेश कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन कीर्तन नागदगौड़ा ने किया है. यह फिल्म दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

---विज्ञापन---

डर के साथ रहस्य का खेल

‘418’ के हिंदी ट्रेलर की शुरुआत ही एक रहस्यमयी और डरावने माहौल से होती है. एक चौकीदार ऐसी जगह के बारे में बताता है, जहां कोई पक्षी तक जाने की हिम्मत नहीं करता. इसके बाद कहानी 18 साल के विवेक के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है. विवेक धीरे-धीरे ऐसी घटनाओं में फंसता जाता है, जहां उसके लिए ये समझना मुश्किल हो जाता है कि आखिर सच क्या है और भ्रम क्या.

क्या है कहानी का सबसे बड़ा रहस्य?

कहानी में सबसे बड़ा रहस्य VIMS बिल्डिंग से जुड़ा है. ये इमारत करीब 15 साल तक बंद रहती है और जब इसे दोबारा खोलने की कोशिश होती है तो स्थानीय लोग इसका विरोध करते हैं. इसके पीछे आखिर क्या राज छिपा है, यही फिल्म का बड़ा सवाल है. इसी इमारत का कमरा नंबर 418 कहानी का सबसे अहम हिस्सा बन जाता है.

---विज्ञापन---

पायल की छन-छन से बढ़ेगा खौफ

ट्रेलर में चैत्रा अचार की एंट्री के बाद फिल्म का पूरा माहौल बदल जाता है. उनका किरदार देविका रहस्य और डर को और गहरा करता है. खासकर उनकी पायल की छन-छन और रहस्यमयी मौजूदगी ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है. देविका को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म में असली डर यहीं से शुरू होने वाला है.

क्या सुपरनैचुरल हॉरर है फिल्म?

शुरुआत में ‘418’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर जैसी लगती है, लेकिन आगे बढ़ते-बढ़ते कहानी सुपरनैचुरल हॉरर का रूप ले लेती है. डरावने विजुअल्स, रहस्यमयी घटनाएं और बैकग्राउंड स्कोर मिलकर ट्रेलर को काफी इंटेंस बनाते हैं.

---विज्ञापन---

स्टारकास्ट में कौन-कौन है?

फिल्म 23 अक्टूबर को थिएटरों में रिलीज होगी, जिसमें चैत्रा अचार के अलावा सूर्या राज, चरण लक्करजू, प्रीति पगडाला और शशांक पाटिल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को नवीन येरनेनी और यालमंचिली रविशंकर ने माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. सिनेमैटोग्राफी दिनेश दिवाकर की है, जबकि बैकग्राउंड स्कोर वेंकी जीजी ने तैयार किया है. बहरहाल, ‘418’ तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में पैन इंडिया रिलीज होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देविका मंजुलिका का टक्कर दे पाती हैं या नहीं?

First published on: Oct 05, 2026 02:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola