Monday, 5 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

मीका सिंह और दिलजीत दोसांझ के बीच आई पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? एक ने दूसरे को सुनाई खरी-खोटी

Mika Singh Slams Diljit Dosanjh for Actress Hania Amir: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को लेकर मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ से कुछ तीखे सवाल किए हैं. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

Mika Singh Slams Diljit Dosanjh for Actress Hania Amir: बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं. दरअसल, हाल ही में मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ के काम की खूब तारीफ की और पंजाबी म्यूजिक को ग्लोबली हिट बनाने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया. इसके साथ ही उन्होंने दिलजीत दोसांझ से एक सवाल भी किया है. मीका सिंह ने दिलजीत से सवाल किया कि आखिर वह बॉलीवुड फिल्मों का प्रमोशन क्यों नहीं करते? जबकि उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ अपनी फिल्म को खूब प्रमोट किया था. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

दिलजीत की सक्सेस से जलन

हाल ही में टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में मीका से पूछा गया कि क्या उन्हें दिलजीत की सक्सेस से जलन होती है. इसके जवाब में मीका ने कहा कि उन्हें दिलजीत की सक्सेस पर बहुत गर्व महसूस होता है. मीका ने आगे कहा कि दिलजीत ने दलेर मेहंदी की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है. उन्हें दिलजीत से किसी भी तरह की कोई जलन नहीं है. मीका ने आगे कहा कि, लेकिन उनके मन में यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर दिलजीत अपनी हिंदी फिल्मों का प्रमोशन क्यों नहीं करते हैं, जिसमें फिल्म ‘बॉर्डर 2’ भी शामिल है.

---विज्ञापन---

दिलजीत हिंदी फिल्मों का प्रमोशन नहीं करते…

मीका का कहना है कि दिलजीत फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और सनी देओल के साथ काम करने के अपने अनुभव को लोगों के साथ शेयर कर सकते थे. मीका ने आगे कहा, ‘हो सकता है मैं गलत हूं, लेकिन मुझे लगता है कि जब ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हुई, तो दिलजीत पाजी ने इसका जरा भी प्रमोशन नहीं किया. उन्होंने सनी पाजी को धन्यवाद तक नहीं दिया. मैंने कभी दिलजीत को यह कहते नहीं सुना कि ‘यह बहुत बड़ी बात है कि मेरी फिल्म सनी देओल के साथ आ रही है.’ उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ के बारे में कभी बात नहीं की. फिल्म रिलीज होने पर और उसके बाद भी, मैंने उन्हें इसके बारे में कोई पोस्ट करते नहीं देखा. हाल ही में उनकी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी रिलीज हुई, लेकिन उन्होंने उस पर भी कोई पोस्ट नहीं डाली. उन्होंने अपनी उस फिल्म के बारे में सिर्फ एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस थी.’

उस फिल्म में हानिया आमिर भी थीं…

मीका ने इस बयान में दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ के बारे में भी बात की, जिसमें दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने भी काम किया था. मीका ने कहा, ‘उन्होंने सिर्फ पाकिस्तानी हीरोइन (हानिया आमिर) के साथ आई अपनी फिल्म के बारे में एक पोस्ट शेयर किया है. नीरू बाजवा भी उस फिल्म में हैं, लेकिन उनका कोई जिक्र नहीं था. मुझे लगता है कि आपको हर चीज का प्रमोशन करना चाहिए.’

‘सरदार जी 3’ पर विवाद

बता दें कि दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ साल 2025 में रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर उस समय काफी विवाद भी हुआ था, क्योंकि यह फिल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल में रिलीज हुई थी.

First published on: Oct 05, 2026 03:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola