Wednesday, 5 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

150 साल पुराना है ये राष्ट्रीय गीत, लता मंगेशकर की आवाज से हुआ अमर, आज भी खड़े कर देता हैं रोंगटे

150 Year Old National Song: लोगों के दिलों पर राज करने वाला ये पॉपुलर राष्ट्रीय गीत तब लिखा गया था जब भारत अंग्रेजों का गुलाम हुआ करता था.

150 Year Old National Song: भारतीय सिनेमा का इतिहास हमारी सोच से भी ज्यादा बड़ा और पुराना है. इस सिनेमा जगत में गॉसिप के अलावा कई बहादुरी भरे किस्से भी है, जो हमारी मनपसंद फिल्मों और गानों से जुड़े हैं. ऐसा किस्सा भारत के एक सबसे पुराने राष्ट्रीय गीत से जुड़ा है. जिसकी पहली धुन कानों में पड़ते ही लोग अपनी जगह पर खड़े हो जाते हैं और उनके पूरे शरीर में जोश भर जाता है. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि लोगों के दिलों पर राज करने वाला ये पॉपुलर राष्ट्रीय गीत करीब 150 साल पुराना है. इससे साफ है कि जब ये गाना लिखा गया था तब भारत आजाद भी नहीं हुआ था. चलिए आपको इस गाने से रूबरू करवाते हैं.

लता मंगेशकर की आवाज ने अमर किया गीत

हम जिस लोकप्रिय राष्ट्रीय गीत की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि ‘वंदे मातरम्’ है. जिसे बड़े पर्दे पर सबसे पहले साल 1952 में आई फिल्म ‘आनंदमठ’ में इस्तेमाल किया गया था. फिल्म में इस राष्ट्रीय गीत को हिन्दी सिनेमा की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया था. भारत भूषण, पृथ्वीराज कपूर, प्रदीप कुमार और गीता बाली जैसे बड़े सितारे वाली इस फिल्म के ‘वंदे मातरम्’ गाने को सुनने के बाद आज लोगों के रोंगटे हो जाते हैं. लता मंगेशकर की आवाज ने इस राष्ट्रीय गीत हमेशा के लिए अमर कर दिया.

---विज्ञापन---

150 साल पुराना है ये राष्ट्रीय गीत

इस गाने को मशहूर लेखक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने साल 1876 में लिखा था. इसके बाद उन्होंने इसे अपनी नोवल ‘आनंदमठ’ में शामिल किया. उस दौरान भारत अंग्रेजों से अपनी आजादी की लड़ाई लग रहा था. लिखे जाने के करीब 20 साल बाद रवींद्रनाथ टैगोर ने साल 1896 में इस गाने को पहली बार लोगों के सामने गाया था. जिसके बाद से ये गाना लगातार आगे बढ़ता चला गया. आज भी गाने के बोल को फिल्मों में देशभक्ति के अलग-अलग अंदाज में पेश किया जाता है.

First published on: Aug 05, 2026 12:17 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola