Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan ने भाई Sohail Khan के तलाक पर तोड़ी चुप्पी, Ex-भाभी Seema Sajdeh से आज भी हैं नाराज़ ?

सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान इन दिनों ओटीटी रियलिटी शो 'Alliance' में नजर आ रहे हैं। यह पहला मौका है जब खान परिवार का कोई सदस्य किसी रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुआ है। शो के दौरान सोहेल अपनी निजी जिंदगी, खासकर सीमा सजदेह से तलाक और उनके साथ मौजूदा रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते दिखे।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 3, 2026 17:37
Share :
Sohail Khan

सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान इन दिनों ओटीटी रियलिटी शो ‘Alliance’ में नजर आ रहे हैं। यह पहला मौका है जब खान परिवार का कोई सदस्य किसी रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुआ है। शो के दौरान सोहेल अपनी निजी जिंदगी, खासकर सीमा सजदेह से तलाक और उनके साथ मौजूदा रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते दिखे। शो में एंट्री के समय सोहेल ने अपनी 24 साल पुरानी शादी टूटने की जिम्मेदारी खुद पर ली थी। वहीं, जब सीमा सजदेह शो में पहुंचीं तो दोनों के बीच सहज बातचीत और अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। सीमा के एलिमिनेट होने पर सोहेल भावुक भी नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के दोबारा साथ आने की अटकलें तेज हो गईं। अब शो के फिनाले वीक में भाई का हौसला बढ़ाने पहुंचे सलमान खान ने पहली बार सोहेल के तलाक पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में सोहेल से पूछा, “तुम अभी भी सीमा की सुन रहे हो?” इसके बाद सलमान ने कहा कि सोहेल ने पूरे तलाक का दोष खुद पर लिया, लेकिन एक भाई होने के नाते वह जानते हैं कि उसने इस रिश्ते को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की थी और इस दौरान भावनात्मक रूप से बहुत कुछ सहा। बता दें कि सोहेल खान और सीमा सजदेह ने 1998 में शादी की थी। लंबे समय तक अलग रहने के बाद दोनों ने साल 2022 में कानूनी तौर पर तलाक ले लिया था।

First published on: Aug 03, 2026 05:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola