Pardeep Rawat Death Reason: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रदीप रावत का 4 अगस्त 2026 को निधन हो गया है. फिल्म ‘गजनी’ के विलेन प्रदीप रावत ने अपनी आखिरी सांस 74 साल की उम्र में ली. उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. प्रदीप रावत के फैंस और उनके करीबियों को तो अभी तक ये यकीन नहीं हो पा रहा है कि अब एक्टर इन दुनिया में नहीं हैं. प्रदीप रावत के निधन की जानकारी भी उनके दोस्त एक्टर यशपाल शर्मा ने दी. बॉलीवुड से लेकर तेलुगु सिनेमा तक के सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. अब लोग जानना चाहते हैं कि प्रदीप रावत की मौत आखिर कैसे हुई.
Shocking news!!
— idlebrain jeevi (@idlebrainjeevi) August 4, 2026
Veteran actor Pradeep Rawat (74) has passed away following a heart attack at his residence in Mumbai.
A familiar face to Telugu audiences, he made a lasting impact with his powerful villain roles in films like #Sye, #Chatrapathi, #Ghajini and #Lakshmi.
His last… pic.twitter.com/6GulPJQGLQ
कैसे हुई एक्टर प्रदीप रावत की मौत?
बताया जा रहा है कि प्रदीप रावत पिछले करीब 5 साल से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे. हालांकि, सही इलाज और देखरेख के बाद प्रदीप की तबीयत में काफी सुधार भी आया था. लेकिन कुछ महीने पहले प्रदीप को दोबारा से कैंसर हो गया. कुछ दिनों पहले ही उनकी तबीयत गंभीर हो गई थी, जिसके बाद उन्हेंने अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. एक्टर पिछले कुछ समय से अस्पताल में ही भर्ती थे. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक आया उनकी मौत हो गई.
Veteran actor Pradeep Rawat our own GOUDA Ji passed away at the age of 74 in Mumbai.
— Jaseel Muhammed (@JaseelMhd_GOAT) August 4, 2026
Rest in Peace #PradeepRawat 💔 pic.twitter.com/3viojIQRe6
प्रदीप रावत के निधन की जानकारी
प्रदीप रावत के निधन की जानकारी फिल्म ‘लगान’ में उनके को-एक्टर रहें यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘प्रदीप रावत, हमारा गजनी और लगान का देवा अब नहीं रहा.’ प्रदीप रावत ने अपने सालों के एक्टिंग करियर में टीवी, बॉलीवुड, टॉलीवुड और कॉलीवुड के कई छोटे-बड़े प्रोजेक्ट्स में बड़े स्टार्स के साथ काम किया है. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1985 में आई फिल्म ‘ऐतबार’ से की थी. लेकिन उन्हें पहचान टीवी शो ‘महाभारत’ से मिली.