सलमान खान के बदले हुए लुक की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हो गए थे। 60 साल के सलमान के पिचके गाल और बदले हुए चेहरे को देखकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कोई इसे बढ़ती उम्र का असर बता रहा था तो कोई इसे बीमारी और तनाव से जोड़ रहा था। हालांकि अब खुद सलमान खान ने अपने इस बदलाव की वजह बताते हुए फैंस की चिंता दूर कर दी है। सलमान हाल ही में अपने छोटे भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने रियलिटी शो ‘The Alliance’ में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम करते हुए 16 किलो वजन कम किया है। भाईजान ने बताया कि उनका बदला हुआ लुक किसी परेशानी की वजह से नहीं, बल्कि उनकी फिटनेस जर्नी और आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए किए गए बदलाव का हिस्सा है। शो में सलमान खान शर्ट-पैंट और टोपी पहने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहे हैं और अपने टारगेट वेट को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं सोहेल खान ने भी खुलासा किया कि उन्होंने 12 किलो वजन कम किया है। सलमान के इस खुलासे के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी नई तस्वीरों में भाईजान का फिट अंदाज और स्वैग एक बार फिर देखने को मिल रहा है। फैंस अब उनके इस नए लुक को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी अपकमिंग फिल्मों के लिए उत्साहित हैं।
---विज्ञापन---
Salman Khan ने बदले हुलिए पर तोड़ी चुप्पी, 16 किलो वजन कम की बताई सच्चाई, भाईजान का खुलासा Viral !
सलमान खान के बदले हुए लुक की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हो गए थे। 60 साल के सलमान के पिचके गाल और बदले हुए चेहरे को देखकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कोई इसे बढ़ती उम्र का असर बता रहा था तो कोई इसे बीमारी और तनाव से जोड़ रहा था। हालांकि अब खुद सलमान खान ने अपने इस बदलाव की वजह बताते हुए फैंस की चिंता दूर कर दी है।
First published on: Aug 04, 2026 03:00 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola