Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Pradeep Rawat Death: ‘गजनी’ और ‘लगान’ फेम एक्टर प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Pradeep Rawat Passes Away: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज और फेमस एक्टर प्रदीप रावत का निधन हो गया है. फिल्म 'गजनी' के खलनायक बने प्रदीप रावत ने 74 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.

Pradeep Rawat Passes Away: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी और दुखद खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के दिग्गज और फेमस एक्टर प्रदीप रावत का निधन हो गया है. ‘लगान’, ‘गजनी’ और ‘महाभारत’ जैसी फिल्मों में अपनी यादगार भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले प्रदीप रावत ने 74 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उनके निधन की जानकारी फिल्म ‘लगान’ में उनके को-एक्टर रहें यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की है. प्रदीप रावत के निधन की दुखद खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. फिल्म जगत के कई बड़ी हस्तियों ने दिग्गज एक्टर को श्रद्धांजलि दी है.

प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार

एक्टर प्रदीप रावत के निधन की जानकारी एक्टर यशपाल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट करते हुए दी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा,’प्रदीप रावत, हमारा गजनी और लगान का देवा अब नहीं रहा. RIP.’ इसके बाद प्रदीप के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने भी एक्टर के निधन की पुष्टी की है. सिद्धार्थ तिवारी ने एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में बताया कि प्रदीप रावत का निधन कुछ घंटे पहले ही हुआ है. उन्होंने कहा कि एक्टर पिछले कुछ समय से अस्पताल में ही भर्ती थे. वहीं, आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार, परिवार द्वारा प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार बुधवार 5 अगस्त 2026 को किया जा सकता है. हालांकि अभी तक एक्टर के परिवार की तरफ से अंतिम संस्कार को लेकर बयान या जानकारी नहीं दी गई है.

---विज्ञापन---

प्रदीप रावत का करियर

प्रदीप रावत का जन्म 21 जनवरी 1952 में मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में हुआ था. प्रदीप ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1985 में आई राज बब्बर और डिंपल कपाड़िया की फिल्म ‘ऐतबार’ से की थी. इसमें उन्होंने एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्होंने साल 1988 में आए टूरदर्शन के टीवी शो ‘महाभारत’ में काम किया, जिसमें उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया. इसी शो से उन्हें लोगों के बीच पहचान मिली. प्रदीप रावत ने हिन्दी के अलावा तेलुगु फिल्मों में भी बहुत काम किया है.

First published on: Aug 04, 2026 09:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola