Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Batwara 1947 Songs List: सनी देओल की फिल्म में जान फूंकते हैं ये गाने, तीसरा वाला है सबका फेवरेट

Batwara 1947 Songs List: एक्टर सनी देओल, शबाना और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बटवारा 1947' इस महीने की 14 तारीख को रिलीज होने जा रही है. चलिए एक नजर इस फिल्म 'बटवारा 1947' के गानों पर डालते हैं.

Batwara 1947 Songs List: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, शबाना और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘बटवारा 1947’ की रिलीज का काउंट-डाउन शुरू हो गया है. इस फिल्म के जरिए सालों बाद प्रीति जिंटा और सनी देओल की जोड़ी वापस आ रही है. इन दिनों सनी, प्रीति और शबाना समेत फिल्म के सभी एक्टर्स ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं. इसी सिलसिले में सनी देओल बिहार के पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जी गए. फिल्म का ट्रेलर और इसके गाने रिलीज किए जा चुके हैं. चलिए आपको आज फिल्म ‘बटवारा 1947’ के सॉन्ग लिस्ट के बारे में बताते हैं.

बटवारा 1947 थीम म्यूजिक

फिल्म के एल्बम का पहला गाना इसका टाइटल ट्रेक ‘बटवारा 1947 थीम म्यूजिक’ है. इस थीम म्यूजिक में एक खास रूहानी देशभक्ति वाला एहसास है. इस गाने में बटवारा का खौफनाक मंजर और दर्द से भरा बैकग्राउंड है, जिसे सुनते ही शरीर के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. जिसकी वजह से ये गाना आज लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. ए.आर. रहमान के कंपोज में बने इस गाने के लिरिक्स को जावेद अख्तर ने लिखा है.

---विज्ञापन---

कहां चले गए हो राम

फिल्म का गाना ‘कहां चले गए हो राम’ एक तरह का भक्ति सॉन्ग है, अनुराधा पौडवाल और शान की मधुर आवाज में गाया गया ये गाना 13 दिन पहले रिलीज किया गया था. जहां, गाने के म्यूजिक को एआर रहमान ने कंपोज किया है. वहीं, इसके लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे हैं.

ओ तबस्सुम

‘ओ तबस्सुम’ फिल्म ‘बटवारा 1947’ का एक रोमांटिक गाना है, जिसे मेलोडी किंग सोनू निगम ने अपनी शानदार आवाज में गाया है. फिल्म के बाकी गानों की तरह इस गाने को ए.आर. रहमान ने म्यूजिक दिया है. ये खूबसूरत रोमांटिक ट्रैक सनी देओल और प्रीति जिंटा के बीच के प्यार को दिखाता है.

---विज्ञापन---

कैसा ये बटवारा

फिल्म का ये गाना भी भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दर्द और घर से बिछड़ने के खौफ पर आधारित है. ‘कैसा ये बटवारा’ फिल्म का एक इमोशनल सॉन्ग है. जिसे एआर रहमान ने कंपोज किया है.

First published on: Aug 04, 2026 09:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola