Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan को याद आए Jail के दिन, मुश्किल हालातों पर छलका दर्द। बातें सुन भावुक हुए Sohail Khan !

सलमान खान एक बार फिर अपने जेल के दिनों को याद कर भावुक हो गए। OTT रियलिटी शो 'अलायंस' में भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान ने पहली बार विस्तार से बताया कि जेल में बिताया गया समय उनकी जिंदगी का सबसे कठिन दौर था। शो के दौरान उन्होंने कहा कि जब वह जेल में थे, तब उनके सामने सिर्फ सलाखें थीं। छोटी-सी बैरक में 50 से 70 लोग रहते थे और सभी के लिए सिर्फ एक इंडियन-स्टाइल बाथरूम था।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 4, 2026 12:04
Share :
Salman Khan

सलमान खान एक बार फिर अपने जेल के दिनों को याद कर भावुक हो गए। OTT रियलिटी शो अलायंस में भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान ने पहली बार विस्तार से बताया कि जेल में बिताया गया समय उनकी जिंदगी का सबसे कठिन दौर था। शो के दौरान उन्होंने कहा कि जब वह जेल में थे, तब उनके सामने सिर्फ सलाखें थीं। छोटी-सी बैरक में 50 से 70 लोग रहते थे और सभी के लिए सिर्फ एक इंडियन-स्टाइल बाथरूम था। उन्होंने बताया कि बाथरूम की हालत बेहद खराब रहती थी, वहां छिपकलियां दिखाई देती थीं और हर तरफ गंदगी व पानी भरा रहता था। सलमान के मुताबिक, उन हालातों में एक-एक दिन बिताना बेहद मुश्किल था।सलमान की ये बातें सुनकर शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स भी भावुक हो गए। बता दें किहम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान राजस्थान के जोधपुर में दर्ज ब्लैकबक शिकार मामले में सलमान को जेल जाना पड़ा था। वह जोधपुर सेंट्रल जेल में करीब एक सप्ताह रहे थे और बाद में इसी मामले में उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। इससे पहले भी सलमान 2008 में एक इंटरव्यू के दौरान जेल के अनुभव साझा कर चुके हैं। तब उन्होंने कहा था कि उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी जेल के बाथरूम की स्थिति से हुई थी, लेकिन अगर इंसान को यकीन हो कि उसने कुछ गलत नहीं किया है, तो वह सिर उठाकर हर मुश्किल का सामना करता है। सलमान का कहना है कि जेल के कठिन अनुभवों ने उन्हें अनुशासन, मेहनत और बिना बहाने बनाए जिंदगी जीने की सीख दी।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 04, 2026 12:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola