मुंबई ( 28 जून ) सिंगर सोनू निगम इन दिनों बाकी सिंगर्स से जरा हट कर कुछ अलग कर रहे हैं। हाल ही में सोनू निगम ने एक देश भक्ति गीत को अपनी आवाज दी। सोनू ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के लिए एक देशभक्ति गीत ‘हम सरहद के सेनानी, हम सच्चे हिन्दुस्तानी हैं’ को अपनी आवाज से सजाया है। यह गाना करीब दो मिनट का है। इस दौरान केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने आईटीबीपी के मुख्यालय में इस गाने का अनावरण किया। इसके चलते एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह गाना आज से कुछ साल पहले लिखा गया था। इस गाने को लेकर 90 हजार जवानों ने सोनू से इस गाने को गाने का अनुरोध किया था। इस गाने को अब नए तरीके से गाकर रिलीज किया गया है। इस गाने में बताया गया है कि जवान की जिंदगी कैसी होती है। यह गीत मिलिट्री बीट पर तैयार किया गया है। इस गाने में जवानों के साथ हथियार भी दिखाए गए हैं। यह गीत स्पेशल प्रोग्राम के दौरान चलाया जाएगा।
---विज्ञापन---
ITBP के जवानों की गुजारिश पर सोनू निगम ने देश भक्ति गीत को दी अपनी आवाज
मुंबई ( 28 जून ) सिंगर सोनू निगम इन दिनों बाकी सिंगर्स से जरा हट कर कुछ अलग कर रहे हैं। हाल ही में सोनू निगम ने एक देश भक्ति गीत को अपनी आवाज दी। सोनू ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के लिए एक देशभक्ति गीत ‘हम सरहद के सेनानी, हम सच्चे हिन्दुस्तानी हैं’ को अपनी […]
First published on: Jun 28, 2017 12:45 PM