रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग, शानदार स्टाइल और एनर्जी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी बड़ी बहन रितिका भवनानी हमेशा लाइमलाइट से दूर रही हैं। सोशल मीडिया पर कम मौजूदगी के बावजूद फैंस उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। रितिका भवनानी का जन्म 5 अगस्त 1983 को मुंबई में हुआ था। वह रणवीर सिंह से बड़ी हैं और दोनों के बीच बेहद खास बॉन्डिंग है। रणवीर कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि बचपन से उनकी बहन ने उन्हें खूब प्यार और सपोर्ट दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितिका अपने परिवार के बिजनेस से जुड़ी हैं और अपने पिता के साथ काम संभालती हैं। उन्होंने कभी फिल्म इंडस्ट्री या ग्लैमर की दुनिया में करियर बनाने की कोशिश नहीं की। यही वजह है कि वह सार्वजनिक कार्यक्रमों और सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए रखती हैं। रितिका को जानवरों से भी खास लगाव है। उनकी सादगी और निजी जिंदगी को लेकर उनका रवैया लोगों को काफी पसंद आता है। रणवीर सिंह की शादी के बाद दीपिका पादुकोण के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है, हालांकि वह कैमरों से दूर रहना ही पसंद करती हैं। रितिका ने कभी अपनी निजी जिंदगी या रिश्तों पर सार्वजनिक रूप से बात नहीं की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 42 साल की उम्र में भी वह अविवाहित हैं। सादगी, परिवार के प्रति लगाव और प्राइवेट लाइफ ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।
---विज्ञापन---
कौन हैं Ranveer Singh की बेहन,खूबसूरत हैं Deepika Padukone की ननद, Ritika Bhavnani ने नहीं की शादी!
रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग, शानदार स्टाइल और एनर्जी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी बड़ी बहन रितिका भवनानी हमेशा लाइमलाइट से दूर रही हैं। सोशल मीडिया पर कम मौजूदगी के बावजूद फैंस उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
First published on: Jul 10, 2026 03:13 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola