Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म इंडस्ट्री की इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन, फैंस की आंखें हुईं नम

मनोरंजन जगत से फैंस के लिए एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है. जानी-मानी एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. जहां इस खबर से फैंस काफी मायूस हो गए हैं. एक्ट्रेस के निधन की पुष्टि उनकी करीबी दोस्त और पूर्व मैनेजर ने की है, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद भावुक और दुखद खबर सामने आई है. 60 और 70 के दशक में अपनी खूबसूरती और लाजवाब अभिनय से पूरी दुनिया को दीवाना बनाने वाली एक दिग्गज अभिनेत्री का निधन हो गया है. जेम्स बॉन्ड सीरीज की एक बेहद मशहूर फिल्म में जासूस का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुई इस 82 वर्षीय अभिनेत्री ने कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन के साथ ही एक ऐसा दर्दनाक संयोग भी जुड़ा है जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं.

82 वर्ष की उम्र में जोआना पेटेट ने दुनिया को कहा अलविदा

60 के दशक की मशहूर और खूबसूरत हॉलीवुड अभिनेत्रियों में शुमार जोआना पेटेट (Joanna Pettet) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनकी पूर्व मैनेजर और करीबी दोस्त पाम डुबोइस ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ को दिए एक बयान में इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जोआना का निधन मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को कैलिफोर्निया के टेमेकुला वैली अस्पताल में हुआ. हालांकि उनके निधन की असली वजह का खुलासा होना अभी बाकी है.

---विज्ञापन---

बेटे की बरसी के दिन ही हुआ अभिनेत्री का दुखद निधन

जोआना पेटेट के निधन के साथ एक बेहद भावुक और दर्दनाक संयोग जुड़ा हुआ है. अभिनेत्री का निधन ठीक उसी तारीख को हुआ है जब ठीक 31 साल पहले उनके इकलौते बेटे डेमियन कॉर्ड का 26 साल की उम्र में ड्रग ओवरडोज के कारण निधन हो गया था. जोआना ने साल 1968 में अभिनेता एलेक्स कॉर्ड से शादी की थी, जिनसे उन्हें यह बेटा हुआ था. बाद में साल 1989 में इस कपल का तलाक हो गया था. बेटे की बरसी के दिन ही मां का चले जाना फैंस को काफी भावुक कर रहा है.

कैसीनो रॉयल में जासूस के रोल से मिली थी बड़ी पहचान

लंदन में जन्मी जोआना ने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक की शुरुआत में ब्रॉडवे थिएटर से की थी. उन्हें वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी पहचान साल 1967 में आई जेम्स बॉन्ड की स्पाई पैरोडी फिल्म ‘कैसीनो रॉयल’ (‘Casino Royale’) से मिली, जिसमें उन्होंने एक खूबसूरत जासूस की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज एक्टर डेविड निवेन भी मुख्य भूमिका में थे. इसके अलावा उन्होंने सिडनी लुमेट की साल 1966 में आई फिल्म ‘द ग्रुप’ (‘The Group’) और वेस्टर्न फिल्म ‘ब्लू’ (‘Blue’) में भी यादगार रोल किए थे.

---विज्ञापन---

शेरोन टेट हत्याकांड से जुड़ा था जोआना का गहरा कनेक्शन

जोआना पेटेट का नाम इतिहास के सबसे खौफनाक हॉलीवुड मर्डर केस से भी जुड़ा रहा है. जोआना उन आखिरी लोगों में से एक थीं जिन्होंने मशहूर अभिनेत्री शेरोन टेट को जिंदा देखा था. 8 अगस्त 1969 को जोआना ने शेरोन के घर पर उनके साथ लंच किया था, और उनके जाने के कुछ ही घंटों बाद चार्ल्स मेंसन के गैंग ने शेरोन टेट की बेरहमी से हत्या कर दी थी. इस घटना को साल 2019 में आई क्वेंटिन टैरंटिनो की ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड’ (‘Once Upon a Time in Hollywood’) में भी दिखाया गया था, जहां रुमर विलिस ने जोआना का किरदार निभाया था.

सिर्फ हजार डॉलर लेकर न्यूयॉर्क आई थीं जोआना पेटेट

जोआना के पिता ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स के पायलट थे जो दूसरे विश्व युद्ध में शहीद हो गए थे. इसके बाद उनकी मां मॉन्ट्रियल में बस गईं. जोआना महज 16 साल की उम्र में अपनी जेब में सिर्फ 1000 डॉलर लेकर एक्टिंग का सपना पूरा करने न्यूयॉर्क आ गई थीं. फिल्मों के अलावा उन्होंने ‘नाइट गैलरी’ (‘Night Gallery’) और ‘नॉट्स लैंडिंग’ (‘Knots Landing’) जैसे कई सुपरहिट टीवी श्यूज में भी काम किया था. उनके निधन पर एक्स (X) पर दुनिया भर के फैंस पोस्ट लिखकर अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को नम आंखों से विदाई दे रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 10, 2026 02:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola