Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

1 घंटे 56 मिनट की धांसू क्राइम थ्रिलर, खौफनाक सच की कहानी देख रह जाएंगे हैरान, OTT पर मौजूद

Crime Thriller: क्राइम, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. हाल ही में इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है.

Reporting Live
Reporting Live

Crime Thriller: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. अगर आप क्राइम, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर कहानियां पसंद करते हैं, तो हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई इस हुई ये फिल्म आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए. इसकी कहानी दर्शकों को शुरू से लेकर अंत तक बांधे रखती है. नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया. आइए इसके बारे में जानते हैं.

कौनसी फिल्म?

फिलहाल ये फिल्म ओटीटी पर टॉप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. ये मूवी 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और अभी नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है. हम बात कर रहे हैं फिल्म रिपोर्टिंग लाइव (Reporting Live) की, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म की कहानी

इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट संध्या यादव का किरदार निभाया है. फिल्म में उनके साथ देवेन भोजानी भी लीड रोल में हैं. दोनों मुंबई के एक न्यूज चैनल में काम करते हैं. महाराष्ट्र के एक पुल गिरने की घटना में स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी, जांच के दौरान संध्या को ऐसे सबूत मिलते हैं जिनसे पता चलता है कि अवैध रेत खनन ने पुल की नींव को कमजोर कर दिया था. इसके बाद संध्या अपने कैमरामेन के साथ इस अपराध की गहरी जांच में जुट जाती है. लेकिन ये मामला और भी उलझता जाता है क्योंकि इसके पीछे कई बड़ी ताकतें मौजूद होती हैं जो इसके लिए किसी की जान भी ले सकती हैं.

स्टारकास्ट

रिपोर्टिंग लाइव में परिणीति चोपड़ा और देवेन भोजानी के साथ-साथ अमोल पालेकर, शेखर सुमन और आदिल हुसैन जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. ये फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. IMDb पर इसे 10 में से 6 की रेटिंग मिली है.

First published on: Oct 13, 2026 07:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola