Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणवीर शौरी को मिला जान से मारने की धमकी, अभिनेता ने मुंबई पुलिस से लगाई गुहार

Ranvir Shorey Receives Death Threats: रणवीर शौरी को CJP के रोड प्रोटेस्ट का विरोध करने के चलते जान से मारने की धमकी मिली है. एक्टर को दो अलग-अलग ईमेल आईडी से सिर पर लोहे की रॉड से वार करने के मैसेज भेजे गए हैं.

Ranvir Shorey receives death threats
Ranvir Shorey receives death threats

Ranvir Shorey Receives Death Threats: बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) को लेकर एक बेहद चौंकाने और डराने वाली खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सड़क प्रदर्शन का खुलकर विरोध करने के बाद एक्टर को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. धमकी भरे ईमेल में रणवीर को पब्लिक प्लेस पर सिर पर लोहे की रॉड से हमला करने की बात कही गई है. इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है और साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ईमेल पर मिली जान से मारने की धमकी

12 अक्टूबर की रात करीब 9:10 बजे रणवीर शौरी को ‘राज परिहार’ नाम की ईमेल आईडी से बेहद हिंसक और गालियों से भरे ईमेल भेजे गए. धमकी देने वाले ने दावा किया कि वे एक्टर की हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं और सही मौका मिलते ही उन पर हमला कर देंगे.

---विज्ञापन---

लोहे की रॉड से सिर पर हमले की बात

भेजे गए धमकी भरे मैसेज में साफ लिखा था कि वे किसी भी सार्वजनिक जगह पर पीछे से आकर रणवीर के सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार वार करेंगे, जिससे इस पूरी घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है.

सोशल मीडिया पर शेयर किए स्क्रीनशॉट्स

डरने के बजाय रणवीर ने तुरंत इन धमकीभरे ईमेल के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर शेयर किए और महाराष्ट्र साइबर व साइबर दोस्त को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की.

---विज्ञापन---

मुंबई पुलिस का मिला क्विक रिस्पॉन्स

रणवीर के पोस्ट डालते ही मुंबई पुलिस के ऑफिशियल हैंडल से तुरंत जवाब आया और उनसे कॉन्टैक्ट डिटेल्स शेयर करने को कहा गया. एक्टर ने इस तेज और तत्पर प्रतिक्रिया के लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया है.

CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध

इस धमकी के पीछे मुख्य वजह रणवीर का वो बयान माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP के सड़क प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे. एक्टर ने सड़क जाम करने और आम जनता को परेशान करने को ‘लोकतंत्र की हत्या’ बताया था, जिसके बाद से ही वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 13, 2026 07:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola