Sunday, 22 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

जुड़वा बच्चों की मां बनने के बाद टीवी एक्ट्रेस ने किया ब्रेकअप! बोलीं- ‘मैं अभी यहां रो रही…’

Tv Actress Motherhood Breakup: टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस ने बताया कि जुड़वा बच्चों की मां बनने के बाद उन्होंने खुद से ही ब्रेकअप कर लिया था. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Nov 22, 2026 15:24
Share :

TV Actress Motherhood Breakup: टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य इन दिनों अपने आने वाले टीवी शो ‘दिल की बेवफाइयां’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हाल ही में श्रद्धा आर्य ने मां बनने के बाद लाइफ में आए बदलावों पर दिल खोलकर बात की है. उन्होंने बताया कि जुड़वा बच्चों की मां बनने के बाद जिंदगी में सब कुछ बदल गया. एक्ट्रेस ने कहा कि जब आपके बच्चे होते हैं तो आप उस इंसान से ब्रेकअप कर लेती हैं, जो आप पहले हुआ करती थीं. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि महिलाएं अक्सर सोचती हैं कि बच्चा होने के बाद उनकी लाइफ पहले जैसी हो जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं होता है.

टीवी शो ‘दिल की बेवफाइयां’ से जुड़े एक प्रेस मीट में एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद लाइफ में आए बदलावों पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर आपने मुझसे यह सवाल बच्चों के जन्म के पहले साल के अंदर पूछा होता तो शायद अभी यहां रो रही होती, क्योंकि मैं बहुत इमोशनल थी. मदरहुड का एक्सपीरियंस एक तरह से टूटे हुए रिश्ते जैसा है. आप खुद से ही ब्रेकअप कर लेती हैं. जब आपके बच्चे होते हैं तो आप उस इंसान से ब्रेकअप कर लेती हैं, जो आप पहले हुआ करती थीं और आप फिर भी उस पुरानी श्रद्धा से नहीं मिल पाएंगी. महिलाएं अक्सर सोचती हैं कि बच्चा होने के बाद उनकी लाइफ पहले जैसी हो जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं होता है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Nov 22, 2026 03:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो