Sunday, 22 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

बागी हो गए Tiger Shroff? गणेश वंदना पर दी जोरदार परफॉर्मेंस! फायरिंग के बाद पहली बार दिखे एक्टर!

फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ पहली बार किसी बड़े पब्लिक इवेंट में नजर आए। मुंबई के 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में उन्होंने 'देवा श्री गणेशा' पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। पूरे कॉन्फिडेंस और जबरदस्त एनर्जी के साथ स्टेज पर उतरे टाइगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि 18 अक्टूबर को उनकी गाड़ी पर फायरिंग हुई थी। ऐसे में एक्टर की इस बेखौफ वापसी ने फैंस को काफी खुश कर दिया है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Nov 22, 2026 15:36
Share :
Tiger Shroff

फायरिंग की घटना के बाद पहली बार टाइगर श्रॉफ किसी बड़े पब्लिक इवेंट में नजर आए और आते ही उन्होंने अपने अंदाज से महफिल लूट ली। दरअसल, शनिवार को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ का आयोजन हुआ, जहां टाइगर ने भगवान गणेश की वंदना ‘देवा श्री गणेशा’ पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग की घटना के बाद यह पहला मौका था, जब टाइगर किसी बड़े इवेंट में स्टेज पर परफॉर्म करते दिखाई दिए। इस दौरान उनके चेहरे पर ना डर नजर आया और ना ही कोई झिझक। जबरदस्त एनर्जी, शानदार डांस मूव्स और कॉन्फिडेंस से भरी उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। टाइगर का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस उनके डांस के साथ-साथ मुश्किल वक्त के बाद इस शानदार वापसी की भी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि 18 अक्टूबर को फुटबॉल ग्राउंड से घर लौटते वक्त कुछ हमलावरों ने टाइगर की गाड़ी पर गोलियां चलाई थीं। इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। ऐसे में टाइगर को दोबारा पूरे आत्मविश्वास के साथ स्टेज पर देखकर फैंस ने राहत की सांस ली है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 22, 2026 03:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो