Terence Lewis Breaks Silence on Secret Marriage Rumours: बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस इन दिनों अपनी सीक्रेट शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरे के अनुसार, डांस मास्टर टेरेंस लुईस ने 51 साल की उम्र में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. But खुद कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने सारी सच्चाई बताते हुए इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में अपने एक इंटरव्यू एक टेरेंस लुईस ने अपनी शादी की वायरल खबरों पर खुलकर बात की.
टेरेंस लुईस ने कहा, हां… मैंने शादी कर ली है. मैंने अपने काम से शादी कर ली है. मैं अपनी कंपनी और डांस इंस्टिट्यूट को आगे बढ़ा रहा हूं. इसमें इतना वक्त चला जाता है कि रिलेशनशिप के लिए टाइम ही नहीं है. इस तरह से मैं किसी और के साथ अन्याय नहीं कर सकता. मुझे नहीं लगता कि अपने समय को डिस्टर्ब करके आप रिलेशनशिप निभा सकते हो. मेरी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ एक ही बन गई है. इसीलिए मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी और की जरूरत है.