Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मां इंटी बंगारम’ ने रचा इतिहास, जश्न में डूबीं सामंथा रुथ प्रभु, वीडियो वायरल

Pregnant Samantha Ruth Prabhu Celebrates Video: सामंथा रुथ प्रभु का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुशी से झूमती दिखाई दे रही हैं.

---विज्ञापन---

Pregnant Samantha Ruth Prabhu Celebrates Video: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ के बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस मिलती देख खुशी से झूमती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में सामंथा का बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर वीडियो में और क्या कुछ देखने को मिला.

जश्न में डूबीं सामंथा रुथ प्रभु

दरअसल, मां बनने वाली सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ वर्ल्डवाइड लेवल पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. अपनी फिल्म की इस सफलता को लेकर सामंथा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें फिल्म का एक पोस्टर और उनका एक वीडियो था. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बालकनी की कुर्सी पर आराम से बैठी दिख रही है. इसी बीच सामंथा के पति राज निदिमोरू उन्हें आईपैड देते हुए बताते हैं कि उनकी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ये सुनते ही उनका चेहरा तुरंत मुस्कान से खिल उठता है.

---विज्ञापन---

कोई हीरोइन की फिल्म क्यों देखेगा?

इस वीडियो के साथ सामंथा ने एक लंबा कैप्शन लिखा, ‘मां इंटि बंगाराम’ के रिलीज होने से पहले, मुझे याद है कि मैं एक बात को लेकर बहुत परेशान थी कि क्या लोग फिल्म के बारे में बात भी कर रहे थे? क्या हम जो एसेट्स डाल रहे थे, वे लोगों तक पहुंच रहे थे? क्या उन्हें पता था कि यह फिल्म है? मेरे एक दोस्त ने B सेंटर में एक एग्जिबिटर को फोन किया. उसे नहीं पता था कि मैं सुन रहा हूं. मेरे दोस्त ने पूछा, ‘मां इंटि बंगाराम के बारे में तुम क्या सोचते हो? तुम्हें क्या लगता है कि इसकी ओपनिंग कितने में होगी?’ एग्जिबिटर ने बिना हिचकिचाए कहा, ‘कोई हीरोइन की फिल्म क्यों देखेगा? अगर वह किसी बड़े हीरो की फिल्म में है, तो ठीक है. लोग उसे ग्लैमर के लिए जानते हैं. लेकिन हीरोइन वाली फिल्म? कौन आएगा? कोई नहीं.’

First published on: Jul 12, 2026 11:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola