Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan के नए लुक ने जीता फैंस का दिल, देर रात खास अंदाज में नजर आए भाईजान, वीडियो

Salman Khan: रविवार देर रात सोशल मीडिया सलमान खान के नए लुक ने तहलका मचा दिया. फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आया.

---विज्ञापन---

Salman Khan
Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड स्टार सलमान खान की एक झलक को फैंस बेताब रहते हैं. सलमान हमेशा अपनी अपनी बातों और दरियादिली से फैंस दिल जीत लेते हैं. जल्द ही वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ से कमबैक करने जा रहे हैं. इसी बीच सलमान खान को मुंबई के बांद्रा में एक डबिंग स्टूडियो के बाहर देखा गया. यहां मौजूद पैपराजी ने भाईजान को कैमरे में कैद कर लिया. फोटोज और वीडियोज में सलमान खान काउबॉय हैट लुक में दिखाई दिए, जो फैंस को खूब आकर्षित रहा है.

सलमान खान का नया लुक

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सलमान ने यूनीक काउबॉय हैट पहने नजर आ रहे हैं. उनके गले में एक पेंडेंट भी है, जिसपर तीन नग लगे हैं. ये पेंडेंट उनके लुक को और भी खास बना रहा था. वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस अपने सुपरस्टार के लिए ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं.

---विज्ञापन---

फैंस को ‘मातृभूमि’ का इंतजार

बता दें सलमान खान लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फैंस बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. ये एक देशभक्ति है, जिसमें सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को इसी साल अगस्त महीने में रिलीज किया जाएगा.

सलमान खान का नया घर

बाते दिनों सलमान खान अपने नए घर को लेकर भी चर्चा में रहे. साल 1974 से सलमान और उनकी फैमिली गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रह रहे हैं, लेकिन अब वो एक नया घर अपने परिवार के लिए बनवा रहे हैं. ये घर बांद्रा के चिंबाई इलाके में बनेगा, जो उनके मौजूदा घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स से थोड़ी ही दूरी पर है. परिवार और सलमान खान की सुरक्षा को देखते हुए इस घर बेहद खास तरीके से तैयार किया जा रहा है.

First published on: Jul 12, 2026 11:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola