Shailesh Lodha Lavish Home: टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अपनी दमदार एक्टिंग से सालों तक ऑडियंस का दिल जीतने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार एक्टर अपने खूबसूरत घर की तस्वीरों को लेकर खबरों में हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इंटरनेट पर एक्टर के आलीशान घर की फोटो देखने के बाद फैंस का मुंह खुला रह गया. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि शैलेश लोडा ने अपने घर में एक शानदार होम थिएटर रूम बनवाया है. इस कमरे में बड़ा प्रोजेक्टर स्क्रीन और हल्की रोशनी वाला माहौल इसे मिनी सिनेमा हॉल जैसा लुक देता है.
इसके अलावा, शैलेश लोढ़ा के घर में जगह-जगह इंडोर प्लांट्स भी लगाए गए हैं जो इंटीरियर में फ्रेशनेस जोड़ते हैं. यही वजह है कि पूरा घर खुला और पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर महसूस होता है. शैलेश लोढ़ा का घर देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि उनके घर में क्लास और कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…