Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: ‘दृश्यम 3’ ने बुधवार को भी मचाया धमाल, इतने करोड़ हुई कमाई

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: 2 अक्टूबर को रिलीज हुई 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार है. धासू ओपनिंग के बाद छठे दिन यानी बुधवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना नेट कलेक्शन 224 करोड़ के पार पहुंचा दिया है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6
Drishyam 3 Box Office Collection Day 6

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) बॉक्स ऑफिस पर अपनी तूफानी कमाई से हर दिन नए रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने वीकेंड के बाद वर्किंग डेज में भी थिएटर्स में अपनी धाक जमाई रखी है. मंडे टेस्ट में झंडे गाड़ने के बाद छठे दिन यानी बुधवार को भी विजय सलगांवकर के सस्पेंस ने ऑडियंस को अपनी सीट से बांधे रखा है.

5 दिनों में 200 करोड़ पार

फिल्म ने 62 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग के साथ खाता खोला था. दूसरे दिन 53 करोड़ और तीसरे दिन 61 करोड़ रुपये बटोरे. वीकडेज में अपनी मजबूत पकड़ दिखाते हुए चौथे दिन 21 करोड़ और पांचवें दिन 19.50 करोड़ का बिजनेस किया. सैकनिल्क (Sacnilk) के मुताबिक, 5 दिनों में ही फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 217 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 260.40 करोड़ रुपये पहुंच गया.

---विज्ञापन---

छठे दिन बुधवार की ट्रेंड रिपोर्ट

रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को भी ‘दृश्यम 3’ का जलवा जारी रहा. Sacnilk के अर्ली ट्रेंड्स रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार शाम 6 बजे तक फिल्म ने 7.91 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और सिनेमाघरों में 14% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. इसी के साथ 6 दिनों में इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 224.91 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 269.73 करोड़ रुपये हो चुका है.

वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार

ओवरसीज मार्केट में भी अजय देवगन का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. 5वें दिन विदेशों से 9.50 करोड़ की कमाई के साथ इसका कुल ओवरसीज कलेक्शन 81.50 करोड़ रुपये हो गया है. दुनिया भर में फिल्म ने महज 5 दिनों के भीतर 341.90 करोड़ रुपये का माइलस्टोन पार कर लिया है.

---विज्ञापन---

अभिषेक पाठक का सस्पेंसफुल डायरेक्शन

अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक बड़ी सक्सेस स्टोरी बन चुकी है. अजय देवगन ने एक बार फिर विजय सलगांवकर के आइकॉनिक रोल में कमबैक किया है. उनके साथ तबू (IG Meera Deshmukh), श्रिया सरन, ईशिता दत्ता और रजत कपूर ने भी अपने पुराने किरदारों में दमदार परफॉर्मेंस दी है.

स्टार कास्ट में नए चेहरे

फिल्म की स्टार कास्ट को और भी ज्यादा इंटेंस बनाने के लिए इस बार दो नए और बेहतरीन एक्टर्स को शामिल किया गया है. वर्सटाइल एक्टर जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और प्रकाश राज (Prakash Raj) की एंट्री ने इस क्राइम-थ्रिलर ड्रामा के थ्रिल और सस्पेंस को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 07, 2026 06:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola