Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म रिलीज के दिन ही दुनिया को GoodBye कह गए ये एक्टर, एक सीन भी देखना नहीं हुआ था नसीब!

बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर जिसने अपनी आखिरी फिल्म 'गुडबाय' के रिलीज डेट पर ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. क्या आप पहचाने?

Arun Bali
अरुण बाली ने अपनी फिल्म 'गुडबाय' की रिलीज के दिन दुनिया को कहा अलविदा

टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाले दिग्गज एक्टर जिन्होंने अमिताभ बच्चन, आमिर खान, रणबीर कपूर, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकारों के साथ काम किया, उस एक्टर की फिल्म जिस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने पहुंची उसी दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, उस एक्टर का नाम अरुण बाली है. जिनकी आखिरी फिल्म का नाम ‘गुडबाय’ था. उनकी मौत और फिल्म की रिलीज की डेट का संयोग हर किसी की आंखे नम कर गया.

जिंदगी और मौत का संयोग

अरुण बाली का एक्टिंग करियर काफी लंबा रहा, भले ही उन्होंने मुख्यधारा में काम कम किया, लेकिन साइड रोल से उन्होंने अपनी बड़ी पहचान बना ली थी. उनकी दमदार आवाज, बेहतरीन एक्टिंग और गंभीर अंदाज ने उन्हें दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई. जिसे शायद ही कोई कभी भूल पाएगा, लेकिन उनकी जिंदगी का संयोग हर किसी को आज भी भावुक कर जाता है, फिल्म की रिलीज के दिन उनका दुनिया छोड़ककर जाना सबको इमोशनल कर गया.

---विज्ञापन---

एक्टिंग करियर की शुरुआत

उनका का जन्म 23 दिसंबर 1942 को लाहौर में हुआ था. एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया. शुरुआत में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. एक स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान वह अपने डायलॉग भूल गए थे, जिसके बाद दर्शकों का रिएक्शन भी अच्छा नहीं रहा. जिसके बाद उन्होंने थिएटर छोड़ने की ठान ली, परिवार के समझाने पर उन्होंने एक्टिंग का सफर जारी रखा.

टीवी से मिली घर-घर पहचान

अरुण बाली ने 1989 में सीरियल ‘दूसरा केवल’ से टीवी की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद ‘चाणक्य’, ‘नीम का पेड़’, ‘स्वाभिमान’ और ‘कुमकुम’ जैसे शोज में नजर आए. उनकी गंभीर आवाज और दमदार व्यक्तित्व ने उन्हें टीवी के पॉपुलर कलाकारों में शामिल कर दिया.

---विज्ञापन---

इन फिल्मों से बनाई पहचान

इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया. ‘सौगंध’ से फिल्मी सफर शुरू करने के बाद वह ‘खलनायक’, ‘सत्या’, ‘हे राम’, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘बर्फी’, ‘पीके’, ‘केदारनाथ’, ‘पानीपत’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे. उन्होंने रणबीर कपूर, संजय दत्त और आमिर खान जैसे बड़े सितारों के साथ भी काम किया.

आखिरी फिल्म बनी भावुक संयोग

अरुण बाली उम्र के इस पड़ाव पर भी लगातार काम कर रहे थे. उनकी आखिरी फिल्म ‘गुडबाय’ थी, जिसमें अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसी दिन अरुण बाली का निधन हो गया था.

---विज्ञापन---

दर्शकों के दिलों में रहेंगे जिंदा

एक तरफ उनकी आखिरी फिल्म दर्शकों के बीच पहुंची और दूसरी तरफ वह हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गए. यह संयोग उनके चाहने वालों के लिए बेहद भावुक कर देने वाला था. आज अरुण बाली हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके निभाए किरदार और उनकी दमदार आवाज उन्हें हमेशा दर्शकों की यादों में जिंदा रखेंगे.

First published on: Oct 07, 2026 05:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola