Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

47 की उम्र में सिंगल रहने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस, शादी ना करने पर मिले ताने, दिया करारा जवाब !

मोहब्बतें गर्ल यानी एक्ट्रेस शमिता शेट्टी इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई हैं। 47 की उम्र में भी सिंगल और अनमैरीड होने की वजह से शिल्पा शेट्टी की बहन को अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। कोई उन्हें “बूढ़ी” कहकर ताने मारता है, तो कोई इस उम्र में भी शादी ना करने पर सवाल उठाता नजर आता है। लेकिन इस बार शमिता ने ट्रोलर्स को ऐसा करारा जवाब दिया कि सबकी बोलती बंद हो गई। बेबाक अंदाज में हेटर्स को आईना दिखाते हुए शेट्टी ब्यूटी ने ऐसा Savage Reply दिया कि सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। आखिर किस बात पर भड़कीं शमिता शेट्टी और क्यों चढ़ा राज कुंद्रा की साली साहिबा का पारा? आइए आपको बताते हैं पूरा मामला। दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत हुई शमिता शेट्टी के Instagram स्टोरी से। एक्ट्रेस ने अपने स्टोरी सेशन में Age Shaming करने वालों और शादी ना करने पर तंज कसने वाले यूजर्स को जमकर जवाब दिया। साथ ही लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर ट्रोलर्स की क्लास भी लगा दी।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: May 28, 2026 19:17
Share :
SHAMITA SHETTY

शमिता ने लिखा —मैं इस शानदार मौके का इस्तेमाल आपकी बेहतरीन टिप्पणियों का जवाब देने में करना चाहती हूं। सवाल — तुम्हारी उम्र हो गई है, पहले वाली बात नहीं रही। जवाब — हां, मैं अलग दिखूंगी। समय के साथ चीजें बदलती हैं, यही जिंदगी का स्वाभाविक नियम है। कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता, शारीरिक बनावट भी नहीं। लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से मैं स्वस्थ, फिट और खुश हूं। ईश्वर ने मुझे जो कुछ भी दिया है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं और मेरे लिए बस यही मायने रखता है। शमिता का ये बेबाक अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस एक्ट्रेस के Confidence की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 28, 2026 07:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola