Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aryan Khan की ढाल बने शाहरुख, The Ba***ds Of Bollywood को लेकर फैंस से की खास रिक्वेस्ट

शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रिव्यू लॉन्च के मौके पर फैंस से खास रिक्वेस्ट की। आइए जानते हैं कि सुपरस्टार ने क्या कहा है?

Edited By : Jyoti Singh | Updated: Aug 21, 2025 18:44
Share :
Photo Credit- Instagram

Shahrukh Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बॉलीवुड में अपना कदम रखने के लिए कमर को कस लिया है। बीती शाम बुधवार को उन्होंने अपनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का प्रिव्यू रिलीज किया। इस सीरीज को आर्यन ने खुद डायरेक्ट किया है। प्रिव्यू लॉन्च के मौके पर अपने बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए पापा शाहरुख खान पहुंचे। फ्रैक्चर हाथ में स्लिंग लगाए सुपरस्टार ने जब स्टेज पर एंट्री की तो उनके एक्सप्रेशन से साफ था कि वह इस वक्त कितना प्राउड फील कर रहे हैं।

शाहरुख ने फैंस से की रिक्वेस्ट

शाहरुख खान ने अपने शहजादे आर्यन खान के लिए फैंस से खास अपील भी की। एक्टर ने फैंस से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वह चाहते हैं उनके बेटे को वही प्यार और दुलार मिले जो फैंस सालों से उन्हें देते आए हैं। सौ नहीं डेढ़ सौ गुना ज्यादा प्यार दें। पिता और बेटे का क्यूट बॉन्ड देखकर ऑडियंस भी गदगद नजर आई। बता दें कि द बैड्स ऑफ बॉलीवुड 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इसमें लीड रोल में लक्ष्य लालवानी नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Aryan Khan Series X Review: The Ba***ds Of Bollywood के प्रिव्यू पर क्या है ऑडियंस की राय?

First published on: Aug 21, 2025 06:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola