Saturday, 7 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बहुत सारे लोग डूब जाएंगे’, अपनी बायोपिक को लेकर ये क्या बोल गए सलमान खान?

Salman Khan Shocking Statement on His Biopic: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी बायोपिक को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Nov 7, 2026 17:14
Share :

Salman Khan Shocking Statement on His Biopic: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस’ के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे फैंस ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया. इसी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान ने अपनी बायोपिक को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी बायोपिक बनी तो कई लोगों के चेहरे बेनकाब हो जाएंगे.

दरअसल, इस इवेंट में सलमान से उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनने को लेकर सवाल पूछा गया. जिसके जवाब में सलमान ने कहा कि उनकी जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं है कि उस पर फिल्म बने और चल जाए. सलमान ने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है मेरी जिंदगी में कि वो फिल्म चले. कुछ नहीं है. लेकिन ऐसा बहुत कुछ है कि बहुत सारे लोग डूब जाएंगे.’ सलमान के इस बयान ने उनकी बायोपिक को लेकर फैंस की बेचैनी और ज्यादा बढ़ा दी है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Nov 07, 2026 05:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो