Thursday, 15 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, राम-रावण युद्ध के भव्य सीन आए सामने

Ramayana Second Trailer: रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण' का दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया गया है. फिल्म के इस नए कट में शानदार VFX और राम-रावण युद्ध के जबरदस्त सीन्स की झलक देखने को मिल रही है.

Ramayana Second Trailer
Ramayana Second Trailer

Ramayana New Trailer: सिनेमा लवर्स के लिए रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) का दूसरा ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है. 2 मिनट 36 सेकंड के इस नए ट्रेलर में मेकर्स ने पहले के मुकाबले VFX और किरदारों के लुक में जबरदस्त सुधार किया है. ट्रेलर की शुरुआत में भगवान राम (रणबीर कपूर) और रावण (यश) के बीच धर्म और अधर्म के इस महायुद्ध की ऐसी भव्य झलक दिखाई गई है, जिसे देखकर सिनेमाघरों का माहौल अभी से गर्म हो गया है.

राम और रावण के बीच महायुद्ध का विजुअल स्पेक्टकल

ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार वॉयसओवर से होती है, जिसमें इतिहास से पहले की दुनिया और अंधेरे से रावण के उदय को दिखाया गया है. इसमें भगवान राम और रावण के बीच होने वाले घमासान युद्ध की एक भव्य और रोंगटे खड़े कर देने वाली झलक मिलती है.

---विज्ञापन---
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है.

ऐरावत हाथी और अयोध्या का भव्य नजारा

ट्रेलर में कुणाल कपूर देवराज इंद्र के रूप में अपने ऐरावत हाथी पर सवार नजर आते हैं, जिस पर रावण (यश) हमला कर उसे जमीन पर गिरा देता है. इसके अलावा प्राचीन अयोध्या का ऐसा भव्य रूप दिखाया गया है, जो देखते ही बनता है.

सीता स्वयंवर से लेकर जटायु के युद्ध दृश्य

वीडियो में माता सीता के रूप में साई पल्लवी दीए जलाते और प्रार्थना करते दिखती हैं. इसके साथ ही भगवान राम द्वारा शिव धनुष उठाने, राक्षसों की विशाल सेना और आसमान में उड़ते जटायु के युद्ध दृश्यों को हाई-एंड VFX के जरिए बेहद खूबसूरती से उकेरा गया है.

राष्ट्रपति भवन में स्पेशल स्क्रीनिंग की प्लानिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में देश के शीर्ष नेताओं और राजनीतिक हस्तियों के लिए फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें रणबीर, यश, साई पल्लवी और नितेश तिवारी के शामिल होने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

4000 करोड़ का बजट और रिलीज डेट

लगभग 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बन रही यह देश की सबसे महंगी फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लीजेंड’ (Ramayan: The Rise of a Legend) के नाम से रिलीज होगा, जिसके विजुअल इफेक्ट्स की कमान ऑस्कर विजेता कंपनी DNEG के हाथ में है.

First published on: Oct 15, 2026 09:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो