Salman Khan और पैपराज़ी के बीच हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 19 मई की रात सलमान हिंदूजा हॉस्पिटल पहुंचे थे, जहां पैपराज़ी के शोर मचाने और फोटो लेने की कोशिश पर वह नाराज़ हो गए। उनका गुस्सा देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया। लेकिन अगले ही दिन मामला पूरी तरह बदल गया, जब पैपराज़ी ने सलमान से माफी मांग ली। इसके बाद सलमान का गुस्सा शांत हो गया और उन्होंने बेहद शांति से पूरी बात समझाई। दरअसल, फैंस लगातार जानना चाहते थे कि आखिर सलमान हॉस्पिटल क्यों गए थे। अब खुद एक्टर ने इसका जवाब दे दिया है। बुधवार को ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में पहुंचे सलमान ने बताया कि वह अपने करीबी दोस्त से मिलने हॉस्पिटल गए थे, जिनकी पत्नी ICU में भर्ती हैं और उनकी हालत काफी गंभीर है। ऐसे मुश्किल माहौल में पैपराज़ी का जोर-जोर से चिल्लाना और तस्वीरें मांगना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया। हालांकि बाद में जब पैप्स ने माफी मांगी, तो सलमान ने भी बात को वहीं खत्म कर दिया। पार्टी में वह पूरी तरह रिलैक्स और अच्छे मूड में नजर आए।
---विज्ञापन---
Salman Khan आधी रात में किससे मिलने Hinduja Hospital पहुंचे? Salim Khan या कोई और..? हो गया खुलासा !
Salman Khan हाल ही में हिंदूजा हॉस्पिटल पहुंचे थे, जहां पैपराज़ी के शोर मचाने और फोटो लेने की कोशिश पर वह नाराज़ हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अगले दिन पैपराज़ी ने सलमान से माफी मांगी, जिसके बाद उनका गुस्सा शांत हो गया। बाद में सलमान ने बताया कि वह अपने करीबी दोस्त से मिलने हॉस्पिटल गए थे, जिनकी पत्नी ICU में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर है। यही वजह थी कि वह उस समय काफी अपसेट थे।
First published on: May 21, 2026 01:51 PM
Sponsored Links by Taboola